विश्वविद्यालय एक ऑनलाइन माध्यम से महाविद्यालयों की कर सकेंगा मानिटरिंग
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा सम्बद्ध महाविद्यालयों से संबंधित समस्त सूचना आॅनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक साॅफ्टेवयर तैयार करवाया गया है। इस साॅफ्टवेयर के माध्यम से महाविद्यालयों में उपलब्ध स्टाॅफ, भवन, प्रयोगशाला, खैल मैदान एवं अन्य सुविधाएं को आॅनलाइन माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।
दिनांक 28 नवम्बर, 2026 को विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने आॅनलाइन प्लेटफार्म का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहूजा एवं वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड उपस्थित रहे।
कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि महाविद्यालयों को 01 दिसम्बर से अपनी महाविद्यालयों से संबंधित समस्त सूचना यथा सोसायटी का नाम, पंजीयन, महाविद्यालय का नाम, अनापत्ति प्रमाण पत्र, महाविद्यालय का भवन, अग्नि सुरक्षा प्रमाण, महाविद्यालय में पदस्थापित प्राचार्य, शिक्षक, अशैक्षणिक कर्मचारी, पुस्तकालय, खेल मैदान एवं अन्य समस्त सूचनाएं आॅनलाइन भरनी होगी। इसके पश्चात ही महाविद्यालय आगामी सत्र 2027-28 के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रो. नरसी राम बिश्र्नाइे ने बताया कि महाविद्यालयों के डाटा का आॅनलाइन होने के पश्चात महाविद्यालय की सूचना एक क्लिक पर प्राप्त हो सकेंगी तथा विश्वविद्यालय समय-समय पर मानिटरिंग कर सकेंगा तथा नियमों एवं सम्बद्धता शर्तो का उल्लघंन करने वाले महाविद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कुलगुरु ने बताया कि यह आॅनलाइन साॅफ्टवेयर महाविद्यालयों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
कुलसचिव यषपाल आहूजा ने बताया कि महाविद्यालय में कार्यरत प्राचार्य एवं शिक्षकों के आधार नम्बर, उनकी योग्यता एवं अनुभव के प्रमाण पत्र आॅनलाइन माध्यम से संलग्न करवाये जा रहे है तथा उनकी बाॅयोमेट्रिक के माध्यम से उपस्थिति करवाकर आॅनलाइन प्राप्त की जाएगी। महाविद्यालयों को भी विश्वविद्यालय में बार-बार आने की आवश्यकता नही होगी अपनी जानकारी आॅनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे इसके लिए महाविद्यालयों को आई.डी. एवं पासवर्ड उपलब्ध करवाये जा रहे है।
वित्त नियंत्रक ने बताया कि महाविद्यालयों से आॅनलाइन माध्यम से महाविद्यालयों के सम्बद्ध शुल्क लिया जाएगा इसके लिए महाविद्यालयों को अपने महाविद्यालयों खाते से विश्वविद्यालय खाते में सम्बद्वता, स्पोट्र्स शुल्क एवं अन्य शुल्क जमा कराने होगे।
इस आॅनलाइन साॅफ्टवेयर के माध्यम से महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम, स्वीकृत सीट, महाविद्यालयों द्वारा ली जाने वाली फीस एवं प्रवेशित विद्यार्थी तत्काल रूप से प्राप्त की जा सकेगी ।
इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डाॅ. सुरेन्द्र कुमार गोदारा, अनुभाग अधिकारी सुरेश चैधरी, श्रीकृष्ट जाट सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।





