बीकानेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 1111 कॉलेज शिक्षकों को CAS के तहत पदोन्नत किया गया I अखिल भारतीय राष्ट्रिय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा ) राजस्थान द्वारा लम्बे समय से उच्च शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा सचिव एवं आयुक्त, कॉलेज शिक्षा से विभिन्न भेंट वार्ताओं एवं अपने मांग पत्रों के द्वारा पात्र कॉलेज शिक्षकों के पदोन्नति के लिए प्रयास किया जा रहा था ताकि पात्र शिक्षकों को समय पर पदोन्नति का लाभ एवं उनके वित्तीय अधिकार सुनिश्चित हो सके I
इससे पूर्व महासंघ द्वारा रिफ्रेशर-ओरियंटेशन कोर्स एवं पूर्व के विकल्प के अभाव में जिन शिक्षकों की पदोन्नति प्रभावित हुई थी, उनको यूजीसी विनियम के अन्तर्गत छूट प्रदान करने के लिए सरकार के समक्ष दृढ़तापूर्वक शिक्षकों का पक्ष रखा परिणामस्वरुप सरकार द्वारा 28 जुलाई 2025 को छूट सम्बन्धी आदेश जारी किये गए, इसके तहत आज 192 शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गयाI
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा नियमित डी. पी. सी. के तहत 919 पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया गया, जिसमें 492 शिक्षकों को सहायक आचार्य (वरिष्ठ वेतनमान), 16 शिक्षकों को सहायक आचार्य (चयनित वेतनमान), 183 शिक्षकों को सह आचार्य एवं 228 शिक्षकों को आचार्य पद पर पदोन्नत किया गया I
अखिल भारतीय राष्ट्रिय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) राजस्थान सभी पदोन्नत शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित करता हैI
संवेदनशील सरकार का कोटि-कोटि आभार।
प्रोन्नति से शेष रहे शिक्षकों के लिए शैक्षिक महासंघ सतत् प्रयत्नशील।
Categories: GENERAL NEWS



