वकीलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में दीपक वर्मा रहे विजेता

बीकानेर, 29 नवंबर। सार्दुल क्लब बीकानेर में स्वर्गीय रामकृष्ण दास गुप्ता की स्मृति में अधिवक्ताओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक भंवर लाल बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता में वकील समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पुरुष वर्ग के एकल फाइनल में दीपक वर्मा ने विजेन्द्र सिंह को हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग में गरिमा सोंलकी ने शकीना बानो को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष डबल्स फाइनल में जगदीश आचार्य और अशोक सेठिया की जोड़ी ने विजेन्द्र सिंह और भानू प्रताप सिंह को हराकर खिताब जीता।

पुरस्कार वितरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी विज ने किया। इस दौरान अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, सचिव हेमन्त सिंह चौहान, फुलचन्द चौधरी, उमेश जांगिड, रवि भाटी, विजय पाल सिंह, मनोज भदाणी और विशाल गौड मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!