खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर -खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत की ओर से 29 नवंबर 2026 रविवार को गीता मंदिर, कमला कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया।
समाज के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिन्होंने इस वर्ष प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण नर्सरी से कॉलेज तक व अन्य उपलब्धियां हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।
समाज के वरिष्ठ नागरिकों का भी माला, शाल पहनाकर ,श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि दाता श्री रामेश्वरा नंद जी महाराज व मुकुल झाम्ब द्वारा समाज के सभी प्रतिष्ठित जनों को सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया और सरस्वती वंदना हे शारदे मां गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत , भजन, चुटकुले, कविताएं आदि प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम आयोजन में श्याम अनेजा, नारायण दास अनेजा , अनिल पाहुजा, नवीन वाधवा, अशोक अनेजा, शेखर इछपुल्याणी, पवन गांधी, जितेंद्र , किशन अनेजा ,मुकेश, चंद्र प्रकाश आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंच का संचालन व सांस्कृतिक कार्यक्रम ज्योति वाधवा, जवाहर जोशी के निर्देशन में हुआ।

Categories:
error: Content is protected !!