कंज्यूमर काॅन्फेडरेशन आफ इंडिया, सी सी आई की राजस्थान शाखा में सीमांत जिले जैसलमेर से चंद्रशेखर भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष ओर नन्द किशोर सोनी प्रदेश सचिव नियुक्त हुए..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कंज्यूमर कॉन्फ्डरेशन ऑफ इंडिया सी सी आई,राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति गौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ अनंत शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति पाण्डेय एवं राष्ट्रीय निदेशक कैलाश कुमावत द्वारा जारी राजस्थान शाखा के सीसीआई की प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार सूची को अन्तिम रूप देते हुए पश्चिमी औरसीमांत जिले जैसलमेर से चंद्रशेखरभाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष ओर नंद किशोर सोनी को प्रदेश संयुक्तसचिव पद पर
नियुक्त किये। इन सभी की संगठन के प्रति उनकी गतिविधि, सामाजिक कार्यों और कार्य शैली को देखते हुए प्रदेश टीम में चयन किया गया। सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जैसलमेर में हर्ष की लहर है । राजस्थान के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ अनंत शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गौड़ व अन्य पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्थ किया कि , संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों को उपभोक्ताओं के मध्य रखकर ,उपभोक्ताओं के हितों के साथ -साथ जैसलमेर जिले के प्रत्येक क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला कर उपभोक्ता को संरक्षित करने का प्रयास किया जायेगा। संगठनात्मक विचारधारा एवं उद्देश्य को सभी मिलकर एक नई उचाईयों पर पहुचायेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!