कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न छात्राओं ने किया ग्रीष्मावकाश का बेहतरीन उपयोगः जिला कलक्टर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
छात्राओं ने किया ग्रीष्मावकाश का बेहत उपयोगः जिला कलक्टर
बीकानेर, 24 जून। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि कथक नृत्य प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं ने ग्रीष्मावकाश का बेहतर उपयोग किया है। छात्राएं इस हुनर को और निखारें।
जिला कलक्टर ने सार्दूल स्कूल में आयोजित निःशुल्क कथक कार्यशाला के समापन समारोह के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि एक महीने तक सौ से अधिक छात्राओं ने कथक नृत्य सीखा। इससे समय का सदुपयोग हुआ तथा छात्राओं की प्रतिभा को तराशने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि छात्राएं इसका नियमित अभ्यास करें और स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाएं।
कत्थक प्रशिक्षिका वीणा जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पहली बार यह आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ 23 मई को संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन ने किया था। राजेन्द्र जोशी ने बताया कि प्रशिक्षित छात्राएं 28 जून को रविन्द्र रंगमंच पर सामूहिक प्रस्तुति देंगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान डाॅ. सुनीत मांडा, साहिल कालरा, डाॅ. पद्मा जोशी, स्पिक मैके के प्रांतीय काॅर्डिनेटर दामोदर तंवर आदि मौजूद रहे। कथक नृत्य एवं आध्यात्म विषय पर चिंतन प्रस्तुत किया गया।
शिक्षा मंत्री ने वीडियो संदेश से दी शुभकामनाएं
इस दौरान शिक्षा मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने वीडियो संदेश के माध्यम सभी प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि नृत्य एवं कला को समर्पित इन छात्राओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने छात्राओं को पूरी तन्मयता के साथ पढ़ने का आह्वान भी किया।

Categories:
error: Content is protected !!