करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के विरोध में राजस्थान बंद:भीलवाड़ा में ट्रेन रोकी, जयपुर में अजमेर-दिल्ली हाईवे जाम; उदयपुर कलेक्ट्रेट पर पथराव

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को राजस्थान बंद बुलाया गया है। इसी के चलते आज सुबह से ही जयपुर, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, बीकानेर और उदयपुर समेत अन्य शहरों में बाजार बंद रहे। कई शहरों की स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई।

दरअसल, मंगलवार को जयपुर के श्याम नगर में दो बदमाशों ने सुखदेव सिंह की घर में घुसकर गोली मार हत्या कर दी थी। इसके बाद इन्हें मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल लाया गया, जहां मंगलवार से उनके समर्थक धरने पर बैठे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के चलते जयपुर के अजमेर-हाईवे को जाम किया गया। यहां पिछले 2 घंटे से जाम लगा हुआ है। इधर, जोधपुर में भी भीड़ अनियंत्रित होकर रेलवे स्टेशन में जा पहुंची और यहां ट्रैक पर पहुंच कर नारेबाजी की। प्रदेश के हालातों को देखकर राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और जयपुर पुलिस कमिश्नर को राजभवन बुलाकर प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था की विशेष समीक्षा की।

तस्वीरों में राजस्थान बंद का असर कहां-कितना रहा…

फोटो जोधपुर के रेलवे स्टेशन का है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक स्टेशन में घुस गए और यहां ट्रैक पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा चित्तौड़गढ के कलेक्ट्री चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। यहां टायर जलाए गए और इसके बाद शहर की दुकानों को बंद करवाया गया।

उदयपुर में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे लोगों ने अंदर खड़े पुलिस जाब्ते पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल किया।

जयपुर शहर के एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई। यहां इसके कांच के गेट को तोड़ दिया गया।

अजमेर में सुबह दुकानें खुली मिली तो समर्थकों ने स्टेशन और बस स्टैंड रोड पर खुली दुकानों को बंद करवाया।

उदयपुर हाईवे पर प्रदर्शन के दौरान टायर जलाकर विरोध जताया।

ये चूरू का गुदडी बाजार हैं। बुधवार को यहां किराना से लेकर कपड़े और बर्तनों की दुकानों को बंद रखा गया। यहां पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया।

जयपुर में सिरसी रोड को जाम किया गया था। पुलिस के पहुंचने के बाद बीच सड़क पर पड़े पेड़ को हटाया गया।

उदयपुर के कलेक्ट्रेट का है। यहां बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए और नारेबाजी करने लगे।

चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन के बाद सभी समर्थक शहर की ओर बढ़े और वहां दुकानों को बंद करवाया।

फोटो भीलवाड़ा स्टेशन का है। यहां सुबह मदार-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन को फाटक के पास ही रोक दिया गया था।

जयपुर में भी बंद का असर देखने को मिला। यहां विवेक विहार पर जीप और बाइक सड़क के बीच खड़ी कर रास्ता बंद किया गया।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने रिव्यू कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था किसी भी स्तर पर नहीं बिगड़े, इसके लिए पुलिस और प्रशासन सभी स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए।

जयपुर के कालवाड़ पुलिया के पास जेसीबी और ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर रास्ता बंद किया गया।

जयपुर के भीतरी शहर में भी बंद का असर देखने को मिला। यहां के व्यापारियों ने मंगलवार को ही बंद का समर्थन दे दिया था।

जोधपुर में भी बंद का असर देखने को मिला। यहां के जालोरी गेट चौराहे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जयपुर के मेट्रो मास हॉस्पिटल के बाहर बुधवार सुबह तक समर्थक जुटे रहे। इसी हॉस्पिटल में सुखदेव गोगामेड़ी को इलाज के लिए लाया गया था।

जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर रिजर्व फोर्स को तैनात किया गया है। यहां बैरिकेड लगा आवाजाही रोक दी गई है।

अजमेर में जब सुबह दुकानें खुली मिली तो समर्थक बाजारों में पहुंचे और दुकानों को बंद करवाया।

अजमेर में जब सुबह दुकानें खुली मिली तो समर्थक बाजारों में पहुंचे और दुकानों को बंद करवाया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!