NATIONAL NEWS

कांग्रेस 36 कौमों की पार्टी, सबको साथ लेकर चलती है, BJP के तुष्टिकरण के आरोप का गहलोत ने दिया यूं जवाब

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कांग्रेस 36 कौमों की पार्टी, सबको साथ लेकर चलती है, BJP के तुष्टिकरण के आरोप का गहलोत ने दिया यूं जवाब

Ashok Gehlot News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बामनवास में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस 36 कौमों की पार्टी है और सबको साथ लेकर चलती है। उन्होंने पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश का सामाजिक और आर्थिक विकास होने का दावा किया है। उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे तुष्टिकरण के आरोपों का भी जवाब दिया।

Ashok Gehlot News

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस 36 कौमों की पार्टी है और सबको साथ लेकर चलती है। उन्होंने यह भी कहा कि गत पांच साल में कांग्रेस सरकार ने राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। वह बामनवास के बाटोदा में ‘कांग्रेस गारंटी संवाद’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच साल में राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। महंगाई राहत कैंप के जरिए 10 योजनाओं से हर परिवार एवं व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पूरे देश में राजस्थान की सराहना हो रही है।

कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है : अशोक गहलोत

उन्होंने कहा कि इसी दिशा में आगे बढ़कर अब कांग्रेस सात गारंटियां प्रदेशवासियों को दे रही है, जिससे महिलाओं, बच्चों, किसानों, पशुपालकों, सरकारी कार्मिकों को सामाजिक और आर्थिक सम्बल मिलेगा। आधिकारिक बयान के अनुसार गहलोत ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए, उन्हें उसने पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि 36 कौमों की पार्टी है, जिन्हें साथ लेकर ही वह आगे बढ़ती है।

पांच वर्षों से चल रहा विकास का सिलसिला रूकेगा नहीं

उन्होंने कहा कि पांच वर्षों से चल रहा विकास का सिलसिला अब रुकना नहीं, बल्कि तेज गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन से ही फिर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहेगा। गहलोत ने कहा कि राज्य के विकास की गति को 10 गुना बढ़ाने के लिए हाल ही में ‘विजन-2030 डॉक्यूमेंट’ जारी किया गया जिसके अनुसार आगामी वर्षों में योजनाबद्ध तरीके से काम होंगे। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत ने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे तुष्टिकरण के आरोपों का बामनवास में हुई रैली में जबाव दिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!