NATIONAL NEWS

कार्तिक मेले के अवसर पर विभिन्न रेलसेवाएं करेगी गढमुक्तेश्वर एवं कंकाठेर स्टेशनों पर ठहराव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु कार्तिक मेले के अवसर पर विभिन्न रेलसेवाओं का गढमुक्तेश्वर एवं कंकाठेर स्टेशनों पर ठहराव दिया जा रहा हैै।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार निम्न रेलसेवाएं गढमुक्तेश्वर एवं कंकाठेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

  1. गाडी संख्या 14321/11, बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 25.11.23 से 29.11.23 तक गढमुक्तेश्वर स्टेशन पर 09.26 बजे आगमन व 09.28 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14312/22, भुज-बरेली रेलसेवा दिनांक 25.11.23 से 29.11.23 तक गढमुक्तेश्वर स्टेशन पर 16.40 बजे आगमन व 16.42 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ रेलसेवा दिनांक 25.11.23 से 29.11.23 तक गढमुक्तेश्वर स्टेशन पर 13.43 बजे आगमन व 13.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा दिनांक 25.11.23 से 29.11.23 तक गढमुक्तेश्वर स्टेशन पर 09.17 बजे आगमन व 09.19 बजे प्रस्थान करेगी।
  3. गाडी संख्या 14321/11, बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 26.11.23 से 28.11.23 तक कंकाठेर स्टेशन पर 09.17 बजे आगमन व 09.19 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14312/22, भुज-बरेली रेलसेवा दिनांक 26.11.23 से 28.11.23 तक कंकाठेर स्टेशन पर 16.52 बजे आगमन व 16.54 बजे प्रस्थान करेगी।
  4. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ रेलसेवा दिनांक 26.11.23 से 28.11.23 तक कंकाठेर स्टेशन पर 13.34 बजे आगमन व 13.36 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा दिनांक 26.11.23 से 28.11.23 तक कंकाठेर स्टेशन पर 09.30 बजे आगमन व 09.32 बजे प्रस्थान करेगी।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!