Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली ने छीन ली 65 लोगों की जान, यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई मौतें, मुआवजे का ऐलान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


नई दिल्ली: देश में जहां रविवार को कई स्थानों पर बारिश हुई, तो गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी. देश में करीब 65 लोगों की आसमानी आफत की वजह से मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस आपदा में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. वहीं राजस्थान में भी बिजली गिरने की वजह से करीब 18 लोगों की जान चली गई. वहीं मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई.
पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान ओर मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर सोमवार को दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. प्रधानमंत्री ने इस प्राकृति आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की.
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट:
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा कि राजस्थान के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इससे अत्यंत दुख हुआ है. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. राजस्थान के जयपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई. राज्य के अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं में छह बच्चों सहित 21 लोग घायल भी हुए हैं.
इसी प्रकार, एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि हृदयविदारक है. इस त्रासदी में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं. ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे. मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली की घटनाओं में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचा रही है.मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी बिजली गिरने से अब तक सात लोगों की जान चली गई है. पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि तीनों राज्यों में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री ने दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की.
सीएम योगी ने जताया शोक:
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आकाशीय बिजली गिरने की वजह से सभी 40 मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि मुहैया करवाए जाने का निर्देश जारी किया है. सीएम योगी ने आदेश दिया कि घायल लोगों का समुचित उपचार किया जाए.
राजस्थान में 18 की मौत
वहीं राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने की कई घटनाओं में 7 बच्चों समेत 18 लोगों की जान चली गई. प्रदेश की राजधानी जयपुर के आमेर में सेल्फी लेते वक्त आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई. इस प्राकृतिक आपदा में 21 अन्य लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज जारी है.
मुख्यमंत्री गहलोत ने किया मुआवजा देने का एलान:
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. मृतकों को 4 लाख रुपए इमरजेंसी रिलीफ फंड से दिया जाएगा जबकि 1 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया शोक प्रकट:
आकाशीय बिजली गिरने की घटना में हुई मौत को लेकर कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक प्रकट किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से संसदीय क्षेत्र कोटा की कनवास तहसील के गरड़ा गांव में चार बच्चों की मृत्यु और कुछ बच्चों के घायल होने तथा धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है. असीम दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!