NATIONAL NEWS

केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया आजादी का अमृत महोत्सव विशेष मिनी चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन::आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में बीकानेर में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी प्रदर्शनी एवं देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो कोटा द्वारा सांसद सेवा केंद्र, परिसर बीकानेर में आजादी के 75 वें वर्ष के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदर्शनी एवं देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जनभागीदारी हेतु विभिन्न कार्यक्रम विभिन्न मंत्रालयों द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह आईकॉनिक वीक आयोजित किया जा रहा है जो 23 अगस्त से प्रारंभ हुआ है तथा 29 अगस्त तक चलेगा। इसके अंतर्गत आज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें भारत की 1857 की प्रथम क्रांति से लेकर आजादी के सभी शहीदों तथा संपूर्ण इतिहास को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस अमृत महोत्सव के दौरान आजादी के वीर शहीदों तथा विभिन्न अनशन करने वाले अनशन हीरो के परिचय द्वारा युवा पीढ़ी का उत्साहवर्धन करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ।
इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से दूरभाष पर वार्तालाप कर बीकानेर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत महोत्सव हेतु दिए गए संदेश को बताया। साथ ही बीकानेर वासियों और प्रबुद्ध जनों के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए ।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी राष्ट्रभक्ति गीत गाकर सभी में उत्साह का संचार कर दिया।
इस अवसर पर बीकानेर नगर निगम मेयर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि लगातार दो सालों तक चलने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने तथा भारतीय युवा पीढ़ी को उत्साहित करने की मुहिम के रूप में यह अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इस अमृत महोत्सव के माध्यम से भारत का बच्चा-बच्चा भारत की विराट संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन के महत्व से रूबरू हो सके ।
इसी के अंतर्गत यह प्रेरणास्पद प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इस दौरान क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के माध्यम से देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें बीकानेर सहित राजस्थान के विभिन्न लोक कलाकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, नगर निगम मेयर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, मोहन सुराणा ,सत्यप्रकाश आचार्य ,अखिलेश प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!