केदारनाथ में फैली अव्यवस्था से उत्तराखंड के मुख्य सचिव व विधायक को अवगत करवाया…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

केदारनाथ में फैली अव्यवस्था से उत्तराखंड के मुख्य सचिव व विधायक को अवगत करवाया

बीकानेर से उत्तराखंड की यात्रा पर गये दल की नेता डा. सुषमा बिस्सा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को बद्रीनाथ मार्ग मंे भेंटकर केदारनाथ में फैली अव्यवस्था के बारे में अवगत कराया । एडवेंचर सोसायटी के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि बीकानेर के दल के सदस्यों ने जब केदारनाथ में दर्शन के लिये पंडो द्वारा रूपये लेकर वीआईपी दर्शन का विरोध किया तब दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया । इन सब कि शिकायत डा. सुषमा बिस्सा ने बद्रीनाथ में मिले उत्तराखंड के मुख्य सचिव से की वहीं हरिद्वार के विधायक मनोज कौशिक को भी इस घटना से अवगत कराया जिन्होने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!