काव्य क्षेत्र में पिछले कई सालों से नवोदित कवियों तथा लेखकों को नया आयाम देने का कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्तर के ग्रुप क्षितिज-व्येर ड्रीम्स मीट रियेलिटी द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त 2022 को अपर्णा आर्ट गैलरी में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीथीयन गेम्स के फाउंडर बिजेंद्र गोयल और भारतीय सचिवालय में कार्यरत सौरभ तिवारी,प्रसिद्ध लाइफकोच प्राची सिंह,भोपाल के विख्यात अधिवक्ता मदन नंदन सहाय एवं आर एन टाॅक्स फाउंडर रंजीता नाथ घई अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में दिल्ली तथा दिल्ली के आस पास के कवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमे प्रियंका,मेघना,कविता जी,उमंग जी,नीरज,प्रिंस, हेम जी,रंजना जी,अंजू जी,उर्वी, गीतिका,अनुराधा,इला जी,संतोष आदि शामिल है।
कार्यक्रम का संचालन अंश एवं अनुराग ने बहुत ही खूबसूरती से किया।
क्षितिज के चार साल पूरे होने की खुशी में केक काटा गया और कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।
सफल आयोजन के लिए क्षितिज की संस्थापिका श्रीमति रंजिता सहाय अशेष ने टीम मेंबर अनुराग ,अंश, प्रिंस,अर्जित, शशांक को धन्यवाद देते हुए उपस्थित कवियों का भी आभार व्यक्त किया।














Add Comment