NATIONAL NEWS

गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक में घुसी कार:रायसिंहनगर पालिका अध्यक्ष सहित दो की मौत, भामटसर के पास हुआ हादसा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक में घुसी कार:रायसिंहनगर पालिका अध्यक्ष सहित दो की मौत, भामटसर के पास हुआ हादसा

नेशनल हाईवे 89 पर गाय को बचाने के चक्कर में एक स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा नोखा के भामटसर में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक रायसिंहनगर नगर पालिका (श्रीगंगानगर) अध्यक्ष हरीश कुमार ढाबी है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।

कार में सवार रायसिंहनगर पालिका अध्यक्ष हरीश कुमार (बाएं) और विनोद कुमार (दाएं) की मौत हो गई।

कार में सवार रायसिंहनगर पालिका अध्यक्ष हरीश कुमार (बाएं) और विनोद कुमार (दाएं) की मौत हो गई।

नोखा सीआई आलोक सिंह ने बताया कि हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में कार खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह करीब 10ः45 बजे हुआ। कार में सवार रायसिंहनगर निवासी हरीश कुमार ढाबी, विनोद कुमार और संतोष कुमार बीकानेर से जोधपुर की तरफ आ रहे थे।

इस दौरान भामटसर के पास हादसा होने पर तीनों घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हरीश कुमार ढाबी और विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष कुमार का उपचार चल रहा है।

मृतक हरीश कुमार ढाबी रायसिंहनगर नगर पालिका के अध्यक्ष है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!