NATIONAL NEWS

जयपुर में पड़ोसी को मारने पहुंचा रिटायर्ड फौजी :कार से उतरकर कटार लेकर दौड़ा, अंदर से गेट लॉक कर बचाई जान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में पड़ोसी को मारने पहुंचा रिटायर्ड फौजी :कार से उतरकर कटार लेकर दौड़ा, अंदर से गेट लॉक कर बचाई जान
जयपुर में शुक्रवार को रिटायर्ड फौजी पड़ोसी को मारने जा पहुंचा। कार से उतरकर पड़ोसी के घर में कटार लेकर मारने दौड़ते हुए घुस गया। बचने के लिए पड़ोसी ने गेट अंदर से लॉक कर अपनी जान बचाई। CCTV फुटेज में रिटायर्ड फौजी के कटार लेकर मारने पहुंचने की करतूत कैद हो गई। वैशाली नगर थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।पुलिस ने बताया कि खातीपुरा वैशाली नगर निवासी संतोष कुमार चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह JVVNL से रिटायर्ड है और परिवार सहित यहां रहता है। उसके घर के पीछे ही सेना से रिटायर्ड नरेन्द्र सिंह रहता है। गुरुवार रात को रिटायर्ड फौजी नरेन्द्र को समझाया था कि तू हमारे घर की औरतों की तरफ मत देखा कर। इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह पौने आठ बजे नरेन्द्र कार लेकर पड़ोसी संतोष के घर आ गया। कार से उतरते ही कटार निकाल ली। हाथ में नगी कटार लेकर चिल्लाते हुए घर में घुस गया। नरेन्द्र को कटार लेकर दौड़ते आते देखकर संतोष ने गेट अंदर से लॉक कर लिया। रिटायर्ड फौजी नरेन्द्र जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस बुलाने की कहने पर धमकी देते हुए वहां से चला गया।

CCTV में कैद हुई करतूत
रिटायर्ड फौजी से जान के खतरे की शिकायत लेकर पीड़ित संतोष वैशाली नगर थाने पहुंचा। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। संतोष के घर लगे CCTV फुटेज में रिटायर्ड फौजी के कटार लेकर मारने के लिए दौड़ने की करतूत कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को फुटेज भी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!