जयपुर में महिला फंदे पर लटकी, 20 लाख मांगे थे:बहन को फोन कर बोली- जीजी, ये लोग मुझे बहुत परेशान करते हैं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में महिला फंदे पर लटकी, 20 लाख मांगे थे:बहन को फोन कर बोली- जीजी, ये लोग मुझे बहुत परेशान करते हैं

जयपुर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले बहन को कॉल कर बोली थीं- जीजी, ये लोग मुझे बहुत परेशान करते है, मैं अब जीना नहीं चाहती। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने मंगलवार को ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

SHO मनोहर लाल ने बताया कि मृतका ममता शर्मा (28) पुत्री बद्री नारायण मालवीय नगर के मॉडल टाउन की रहने वाली थी। इसी साल 23 जनवरी को इंदिरा गांधी नगर खोह नागोरियान निवासी अनिल शर्मा (30) से उसकी शादी हुई थी।

अनिल जौहरी बाजार में जड़ाई का काम करता है। पुलिस ने बताया कि ममता ने 21 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे उसने पहली मंजिल पर बने कमरे में सुसाइड कर लिया। पति कमरे में गया तो ममता का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला।

शादी के 9 महीने में ही ममता के सुसाइड का पता चलने पर आस-पड़ोसी इकट्ठा हो गए। खोह नागोरियान थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना के बाद शव को फंदे से उतारा। एम्बुलेंस की मदद से शव को जेएनयू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

सुसाइड से पहले बहन को किया कॉल
21 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे ममता ने अपनी बड़ी बहन सुमन को कॉल किया। बोलीं- जीजी, ये लोग मुझे बहुत परेशान करते है, मैं अब जीना नहीं चाहती। बहन सुमन ने उसे गलत कदम उठाने से मना किया। कहा कि मैं पापा को भेज दूंगी।

जिसके बाद पिता को ममता के कॉल के बारे में बताया। कॉल पर परेशानी से दुखी होने का पता चलते ही परिजन उसके ससुराल पहुंच गए। ससुराल पहुंचने से महज 5 मिनट पहले ही ममता के सुसाइड कर लेने के बारे में बताया गया।

दहेज प्रताड़ना से गर्भपात तक हो गया
SHO मनोहर लाल ने बताया कि पिता बद्री नारायण ने मृतक बेटी ममता के पति अनिल शर्मा, ससुर दामोदर प्रसाद, सास उषा देवी और ननद सुनीता शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि 9 महीने पहले ममता की अनिल से शादी की थी।

शादी के कुछ दिनों तक सब सामान्य था, परन्तु इसके बाद ससुरालवालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब यह बात चली तो कार खरीदकर उन लोगों को दे दी।

इसके बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा। करीब 1-2 महीने के बाद ही दामाद अनिल ने बेटी ममता को कहा था कि उसके ऊपर 15-20 लाख रुपए का कर्ज हो गया है। तुम अपने पिता से पैसा लाकर मुझे दे, जिससे मेरा कर्ज उतर जाए।

बेटी ने पैसा लाने से मना किया तो पति सहित ससुराल पक्ष उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। दहेज प्रताड़ना के चलते ही बेटी का 6-7 महीने का गर्भ भी गिर गया। इसके बाद उन लोगों की प्रताड़ना और भी बढ़ने से बेटी ने सुसाइड कर लिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!