NATIONAL NEWS

जयपुर में रिवॉल्वर से खुद के सिर में मारी गोली:अंदर से रुम बंद कर किया शूट, बेड पर पड़ी मिली खून से लथपथ लाश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में शनिवार रात व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। कनपटी पर गोली मारने से कमरे में खून ही खून हो गया। गोली चलने की आवाज से अपार्टमेंट में दहशत फैल गई।लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भांकरोटा थाना पुलिस ने लोगों की मदद से गेट को धक्का देकर खोला। कमरे में बेड पर खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव SMS हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया है।

SHO रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गंगानगर निवासी कुलदीपेंद्र सिंह (45) ने सुसाइड किया है। उसका खेती-बाड़ी का काम था। वह बिंदायका स्थित सीकेडी हाईड्स में किराए के फ्लैट में पत्नी और बेटा-बेटी के साथ रहता था। रात करीब 11:30 बजे वह अपने रुम में गया। रुम को अंदर से लॉक कर लिया। कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। पत्नी और बच्चों ने कुलदीपेंद्र को आवाज लगाकर रुम खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

बेड पर पड़ी थी लाश
लोगों की सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धक्का देकर गेट को खोला। रुम में बेड पर कुलदीपेंद्र की लाश पड़ी हुई थी। कुलदीपेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को कनपटी पर शूट किया था। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि कुलदीपेंद्र मानसिक रुप से बीमार था, उसकी दवाईयां भी चल रही थी।

शनिवार रात करीब 8 बजे से वह शराब पी रहा था। रात करीब 11:15 बजे पत्नी ने उसको खाने की पूछा। खाना खाने से मना कर वह अपने रुम में चला गया। जिसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मौके पर मिली लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है। मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया गया है।

बच्चों की पढ़ाई के लिए जयपुर शिफ्ट हुए

मृतक का बेटा भी मानसिक रूप से कमजोर है। बच्चों की पढ़ाई के लिए 4 महीने पहले जयपुर शिफ्ट हुआ था। एक बेटा 14 साल का है। बेटी 10 साल की है। घर में पत्नी जागृती (43) और एक नौकर भी था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!