NATIONAL NEWS

जाट समाज मैरिज ब्यूरो, बीकानेर की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पेमाराम सारण की अगुआई में आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। जाट समाज मैरिज ब्युरो, बीकानेर की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पेमाराम सारण की अगुआई में आयोजित हुई जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारी शामिल हुए ।
संस्था के सचिव बीरबल मूण्ड ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जाट समाज के विवाहयोग्य लड़के लड़कियों का बायोडेटा लेकर गौत्र का मिलान करके समान पृष्ठभूमि के परिवारों को अपने बच्चों का वैवाहिक रिश्ता करने के लिए प्रेरित करना तथा दोनों परिवारों के बीच मध्यस्थता करना है। जिससे दो परिवार सात जन्मों के बंधन में बंध सके ।
संस्था के उपाध्यक्ष अमराराम डूडी व रामेश्वर जाखड़ ने जाट समाज से अपील करते हुए कहा कि अपने विवाहयोग्य बच्चों के बायोडेटा संस्था कार्यालय में देकर यहाँ पहले से आये हुए बायोडेटा में अपने बच्चों के लिए सुयोग्य वर या वधू पसंद करें।
संस्था के संरक्षक रामचन्द्र दुसाद व हड़मानराम गोदारा ने संस्था की कार्यकारिणी की जल्द लूणकरणसर व छत्तरगढ़ तहसीलों में समाज के गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग करवाने की बात कही साथ ही जिले की प्रत्येक तहसील पर संस्था की तहसील स्तर की 11 -11 सदस्यों की कार्यकारिणी गठन करने की बात रखी जिसका सर्वसम्मति से समर्थन किया गया ।
संस्था के महामंत्री भोमराज गाट व संगठन मंत्री रामचन्द्र तरड़ ने बीकानेर शहर के प्रत्येक वार्ड से दो दो मेम्बर संस्था में शामिल करके शहर के हर मोहल्ले तक संस्था के उद्देश्य का संदेश घर घर पहुंचाने पर जोर दिया । संस्था के सीनियर संरक्षक किशन जांगू व गोपाल तरड़ ने समाज के बेटे बेटियों का सामूहिक विवाह करने के लिए जोर देते हुए समाज हर एक आदमी से अपील की, कि समाज ने शादी विवाह के लिए एक अच्छा मंच उपलब्ध करवाया है इसका सदुपयोग सभी को करना चाहिए। किसी भी परिवार द्वारा उपलब्ध करवाया गया बायोडेटा पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा जो यहाँ आकर रिश्ता देखेगा उसी को ही दिखाया जाएगा ।
सचिव बीरबल मूण्ड व कोषाध्यक्ष शंकरलाल जी सारण ने बताया कि संस्था की वेबसाइट व सॉफ्टवेयर बन गया है इसे कृष्ण जन्माष्टमी पर समाज के लिए लाईव किया जाएगा उसके बाद किसी को भी मैनुअल बायोडेटा भरना नही पड़ेगा।इच्छुक जन जाट समाज मैरिज ब्यूरो, बीकानेर की वेवसाईट पर जाकर ऑनलाइन बायोडेटा अपलोड कर सकते है । उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज की सेवा करना तथा समाज के बेटे बेटियों के लिए सुयोग्य वर या वधु दिखाना तथा समाज मे पहले से हुए वैवाहिक रिश्तों में आ रही सामाजिक दूरियों को मिल बैठकर कर सुलझाना तथा समाज मे दहेज रूपी बुराई को कम करने के लिए समाज से अपील करना है । समाज से भी इसमें अच्छा सकारात्मक सहयोग मिल रहा है पिछले एक महीने में संस्था के पास 250 से ज्यादा बायोडेटा आ गए है ।संस्था के वयोवृद्ध संरक्षकों की टीम रिश्तों का मिलान करके संबंधित व्यक्तियों को सूचित करेगी ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!