Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

जालोर के भीनमाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अफीम बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जालोर के भीनमाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अफीम बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
जालोर: जोधपुर की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भीनमाल में ट्रक को रुकवा कर ट्रक के टायर से भारी मात्रा में अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. एनसीबी के जनरल यूनिट जोधपुर के जोनल डायरेक्टर उगमदान चारण के निर्देश पर नारकोटिक्स टीम ने भीनमाल में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. भीनमाल में जोधपुर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो 41.206 किलो अफीम के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक ट्रक को किया जप्त आरोपियों से टीम की पूछताछ जारी.
भीनमाल में जोधपुर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर मणिपुर से आ रहे ट्रक के टायर में भारी मात्रा में अफीम होने की सूचना पर नारकोटिक्स टीम ने ट्रक का पीछा शुरू किया, जैसे ही ट्रक भीनमाल पहुंचा भीनमाल के थाने के आगे ही ट्रक को रुकवा कर मुखबिर की सूचना के अनुरूप ही ट्रक के टायरों को चेक किया. तभी ट्रक के टायरों के अंदर से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई.
ट्रक में भरी 41.206 किलो अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वही तस्करी में प्रयुक्त बांस से भरी ट्रक को किया है नारकोटिक्स टीम के मुताबिक आरोपियों द्वारा ट्रक के टायर में छुपाकर अफीम की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी, जिसकी मुखबिर की सूचना पर ट्रक पर निगरानी रखते हुए भीनमाल पहुंचते ही ट्रक को जब्त किया गया. वहीं ट्रक के टायर में छुपाई 41.206 किलो अफीम बरामद कर आरोपी अशोक कुमार पुत्र भीखाराम विश्नोई व लालाराम पुत्र भानाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया.
जानकारी के मुताबिक ट्रक सिरोही जिले की तरफ से आ रहा था ऐसे में जोधपुर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने पीछा करते हुए भीनमाल शहर में प्रवेश करते ट्रक को जप्त कर कार्रवाई को अंजाम दिया फिलहाल टीम की ओर से दोनों आरोपियों से अफीम की खरीद-फरोख्त अफीम की खेप का पहुंचाई जा रही थी इसके संबंध में पूछताछ जारी है. जालोर एसपी श्यामसिंह के निर्देशन में सांचौर पुलिस ने भी अफीम तस्करी को लेकर एक कार्रवाई की जिसमें 960 ग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से बिना नंबर की क्रेटा कार जबकि वहीं 168000 की नकद राशि भी पुलिस ने जप्त किया कार के अंदर से अलग अलग नंबर की फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है आगे पुलिस लगातार जांच कर रही है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!