NATIONAL NEWS

जिला कलक्टर ने बायोलाॅजिकल पार्क सहित न्यास के विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 18 जून। जिला कलक्टर तथा नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने शुक्रवार को बायोलाॅजिकल पार्क सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि पार्क में चार दीवारी और चार पिंजरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा पार्क के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे संबंधित कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाया जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बीछवाल में वन विभाग की नर्सरी का अवलोकन किया तथा यहां पौधों की उपलब्धता के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के किनारे सघन पौधारोपण किया जाएगा। वहीं बायोलाॅजिकल पार्क में भी पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए उप वन संरक्षक से समन्वय के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बजट घोषणा के तहत जिले में बनने वाले आयुर्वेद महाविद्यालय के लिए करणी औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। वहीं एनआरआई काॅलोनी में सड़क निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि यह कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने न्यास द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की नियमित माॅनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान नगर विकास न्यास के अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता तथा भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक अग्रवाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!