जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 19 मई से

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


                                                     बीकानेर। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में एवं राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में ऑफिशियल जिला ताइक्वांडो कैडेट एवं जूनियर चैंपियनशिप एवं चयन का आयोजन बीकानेर जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा गवर्मेंट पीजी लॉ कॉलेज बीकानेर में 19 मई को किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हैं  बीकानेर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश हर्ष जी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी को मैडल और राजस्थान एवं भारत सरकार से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट दिये जाएंगे तथा 1 और 2 जून को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और सचिव राजेंद्र बुडानिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ीयों को 10 दिन  के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा  ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेवे और अपना जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मैडल सुनिश्चित करें।
Categories:
error: Content is protected !!