जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह डा.करणी सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा करेंगे ध्वजारोहण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित होगा।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक सफेद कपोत व रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े जाएंगे। उल्लेखनीय कार्य करने पर राजकीय कार्मिक व अधिकारियों तथा सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों,संस्थाओं को समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर( प्रशासन) प्रतिभा देवठिया राज्यपाल के संदेश का पठन करेंगी। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा व्यायाम, योग तथा भारतीयम का प्रदर्शन किया जायेगा। स्कूली छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!