टीम स्पॉटलाइट के किड्स फैशन वीक के ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागियों को परफॉर्म करने का मिला मौका, सपनो की उड़ान अभी बाकी है

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। स्कूली बच्चों के हुनर को पंख देने के लिए होने वाले किड्स फैशन वीक सीजन 2 के ऑडिशन के बाद प्रतिभागियों को मंडावा में एल्विस यादव के साथ काम करने का सुनहरा मौका मिला है।
टीम स्पॉटलाइट की को फाउंडर श्री बजाज ने बताया कि ऑडिशन के बाद चयनित बच्चों को अभी से काम करने के मौके मिलने लगे हैं जिसके तहत एल्विस यादव के साथ आठ कंटेस्टेंट्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों की मॉडलिंग वर्कशॉप जारी है जिससे उनकी प्रतिभा में और निखार लाया जा रहा है। टीम स्पॉटलाइट के फाउंडर आरव खत्री ने बताया कि कार्यक्रम का ग्रांड फिनाले 9 सितम्बर को श्री गणेशम रिसोर्ट जयपुर बायपास में आयोजित होगा।
ग्रैंड फिनाले की थीम बीकानेर और राजस्थान की संस्कृति को बढ़ावा देने रखी गई है ताकि बच्चों में यह संदेश पहुंचे कि बच्चे अपने संस्कार और संस्कृति को भूले नहीं। ग्रैंड फिनाले में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को कई सारे अवॉर्ड्स और इनाम दिए जायेंगे।इसके साथ ही भाग लेने वाले सभी बच्चो को गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे।
यह कार्यक्रम होटल रॉयल इन, चलाना हॉस्पिटल और जाए ई बाइक, द्वारा को -पॉवर्ड है तथा वंडरलैंड एंड श्री जी इ वी मोटर्स के सहयोग से यह प्रोग्राम बीकानेर में स्पॉटलाइट टीम द्वारा करवाया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!