बीकानेर 30 मई। बीकानेर में पली बढी डॉ. ईहिना टिन्ना ने एम्स नई दिल्ली सुपर स्पेशीलिटी प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे भारत में बीकानेर का नाम रोशन किया है। बीकानेर संभाग के महारानी विद्यालय की छात्रा डॉ. ईहिना बीकानेर से इस गौरव को प्राप्त करने वाली पहली चिकित्सक है। इससे पहले डॉ. इहिना ने एम.बी.बी.एस. डिग्री लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डॉ. टिन्ना ने हाल ही में पी.जी.आई. चण्डीगढ़ से बाल चिकित्सा में एम.डी. की है। डॉ टिन्ना की यह उपलब्धि देश के सर्वाेत्तम चिकित्सा संस्थान एम्स से सुपर स्पेशलाइज़ेशन में चयन बीकानेर को गौरवान्वित करती है। गौरतलब है की एक ही पद हेतु आयोजित इस चयन परीक्षा में डॉ. टिन्ना का चयन हुआ है। डॉ. टिन्ना ने अपने चयन का श्रेय परमात्मा के आशीर्वाद, पिता डॉ. एन.के. टिन्ना (पूर्व कमाण्डेट, सशस्त्र सीमा बल, बीकानेर), माता अन्जु टिन्ना एवं कड़ी मेहनत और सटीक लक्ष्य को दिया है।
Latest Posts
- उदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ

- Bikaner ICSI Regional Chapter Attains 80% Result; Rishi Mundhra Secures AIR 10

- राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित : सदस्यों को जोडऩे, शिक्षा व सहायता कोष पर हुआ मंथन

- अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट में कुंवर इन्द्र सिंह और बार एसोसिएशन श्री दुर्गागढ़ की टीमों ने दर्ज की जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

- करीब दस हजार लोगों की सहभागिता के साथ ‘बिकाणा मुद्रा महोत्सव’ का भव्य समापन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


