NATIONAL NEWS

डॉ. साध्वी चरितार्थ प्रभा पहुंची नोखा:साध्वी राजीमती बोलीं-संयमी, आध्यात्मिकता का अद्भुत होता है मिलन

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

डॉ. साध्वी चरितार्थ प्रभा पहुंची नोखा:साध्वी राजीमती बोलीं-संयमी, आध्यात्मिकता का अद्भुत होता है मिलन

नोखा

संयमी, आध्यात्मिकता का मिलन अद्भुत होता है। आपसी स्नेह, करुणा, सौहार्द, सेवा, समर्पण की मिसाल है तेरापंथ। डॉ साध्वी चरितार्थ प्रभा कुलपति पद पर रही। गंगानगर से विहार कर बीकानेर का चक्कर लेकर पहुंची यह विशेष बात है। धर्म संघ की प्रभावना करते रहो। यह विचार नोखा के महावीर चौक स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी राजीमती ने आशीर्वाद में साध्वी डॉ चरितार्थ प्रभा के अभिनंदन में व्यक्त किया।

तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद ने अभिनंदन गीत से स्वागत भाव रखे। गीतिका से सारोबार कर दिया। साध्वी प्रभातप्रभा, साध्वी पुलकित यशा, साध्वी विधि प्रभा ने डॉ चरितार्थप्रभा सिंघाड़े के प्रति आहोभाव गितिका से रखें। डॉ चरितार्थ प्रभा ने सयंम रत्न अनमोल बताते हुए साध्वी राजीमती को अनमोल हीरा बताया। सभा अध्यक्ष इंदरचंद बेद, डॉ प्रेमसुख मरोठी, महिला अध्यक्ष सुमन मरोठी, मंत्री प्रीति मरोठी, अनुराग बेद ने मर्यादा सेवाभाव तेरापंथ की विशेषता बताते हुए स्वागत किया। आगन्तुक साध्वी वैभव यशा, आगम प्रभा, कृतार्थप्रभा, आर्यप्रभा ने साध्वी राजीमती के दर्शन लाभ पर भावांजलि अर्पित की। संचालन प्रीति मरोठी ने किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!