तीन दिवसीय प्रवास पर बीकानेर पहुंचे राज्यपाल श्री मिश्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 25 फरवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार प्रातः हवाई मार्ग से पहुंचे।
यहां नाल हवाई अड्डे पहुंचने पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, पुलिस महा निरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने राज्यपाल श्री मिश्र की अगवानी की। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी भी मौजूद रहे। राज्यपाल तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!