दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अरब सागर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात के कुछ और भागों तथा तेलंगाना के शेष हिस्सों में और आगे बढ़ने की संभावना

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

दक्षिण पश्चिम मॉनसून 9 जून, 2021 को अरब सागर के सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई समेत समूचे कोंकण-गोवा क्षेत्र, आंतरिक महाराष्ट्र के अधिकांश भागों, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और भागों, बंगाल की खाड़ी के समूचे मध्य क्षेत्र तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों पर आगे बढ़ गया है।
मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 21.5° उत्तरी अक्षांश/ 65° पूर्वी देशांतर, 22.0° उत्तरी अक्षांश/ 70° पूर्वी देशांतर, वलसाड़, मालेगांव, नागपुर, भद्राचलम टूनी, 19° उत्तरी अक्षांश/ 87.0° पूर्वी देशांतर, 22.5° उत्तरी अक्षांश /89.5° पूर्वी देशांतर और 24° उत्तरी अक्षांश/89.5° पूर्वी देशांतर तथा बागडोगरा से होकर गुज़र रही है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान अरब सागर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात के कुछ और भागों, तेलंगाना के बाकी बचे क्षेत्रों, आंध्र प्रदेश के सभी भागों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, समूचे ओडिसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार तक पहुँचने की संभावना है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!