NATIONAL NEWS

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 8 जुलाई से दक्षिण प्रायद्वीप भारत में सक्रिय होने की संभावना

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मौसम से जुड़े पूर्वानुमान मॉडल पर आधारित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी किए गए ताजा अनुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस महीने की 8 तारीख से पश्चिमी तटों और मध्‍य भारत के पूर्वी भागों सहित दक्षिण प्रायद्वीप भारत में धीरे-धीरे प्रभावी हो सकता है।

उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्‍य भागों पर 11 जुलाई के आसपास एक निम्‍न दबाव के क्षेत्र के विकसित होने की संभावना है।

पूर्वी भारत के भागों में वायुमंडल की निचली सतह पर 8 जुलाई से बंगाल की खाड़ी की तरफ से पूर्वी आर्द्र हवाएं धीरे-धीरे प्रभावी होंगी। यह हवाएं 10 जुलाई से पंजाब और उत्‍तरी हरियाणा समेत उत्‍तर-पश्चिम भारत पर भी पहुंचने लगेंगी।

इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्‍थान के बाकी भागों तथा दिल्‍ली में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही 10 जुलाई से उत्‍तर पश्चिम और मध्‍य भारत के राज्‍यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!