दाउजी रोड पर दो पक्षों में हुई चाकू बाजी की घटना मे घायल दो युवक पीबीएम में भर्ती

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में हुई चाकूबाजी की घटना में युवक घायल हो गये है। जिन्हें पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि दाउजी रोड पर दो पक्ष में हुई इस घटना में ऋषभ गोस्वामी व सलमान नामक युवक घायल हुए है। जिन्हें तत्काल पीबीएम ले जाया गया है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि आखिर यह चाकूबाजी क्यों हुई। लेकिन चाकूबाजी की इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया है और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। जो इस बात का पता लगा रही है कि चाकूबाजी किन कारणों से हुई। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते गोपी व आशीष ने ऋ षभ व सलमान पर हमला बोल दिया था।

Categories:
error: Content is protected !!