NATIONAL NEWS

दाऊजी रोड़ पर दिये जायेंगें ताजियादारों को इनाम : कल सांय 4 बजे होगा कार्यक्रम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

दाऊजी रोड़ पर दिये जायेंगें ताजियादारों को इन

बीकानेर । कल दिनांक 09.08.2022 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ताजिये करबला ले जाने के समय कानून व्यवस्था बनाये रखने का कार्यक्रम अध्यक्ष रमजान कच्छावा के नेतृत्व में किया जायेगा। इसी क्रम में हमेशा की तरह बीकानेर की समस्त राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, सभी धर्मों के लोग, गणमान्य व्यक्ति, पार्षद एवं अमन-चैन में अकीदा रखने वाले सभी लोगों को एक ही मंच पर बैठाकर बीकनेर की गंगा-जमुनी संस्कृति, भाईचारा और कौमी एकता का कार्यक्रम किया जायेगा।
सभी ताजिया बनाने वाले लाईसेंसधारियों, अखाड़ा उस्ताद, सद्दा के लाईसेंसधारियों को भी हुसैन की याद में इस कार्यक्रम को किये जाते रहने के कारण इनका हौंसलाअफजाई किये जाने के लिए कमेटी इनामों से नवाजेगी। 
कमेटी के कार्यकर्ता दाऊजी रोड़ से कोटगेट, कोटगेट से तेलीवाड़ा तक के रास्ते के हर गली और मोड़ पर प्रत्येक नागरिक के आवागमन के रास्तों को गाईड करने के लिए अपनी सेवाऐं देने के लिए तत्पर रहेंगें। 
सभी लाईसेंसधारी सायं 3.30-4.00 के बीच कमेटी के कार्यालय नौ गजा पीर दरगाह परिसर में अपने लाईसेंस की 2022 की प्रति स्वयं की फोटो प्रति लगाकर जमा करावें ताकि इनाम बांटने में किसी प्रकार की कोई परेषानी ना हो। 

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!