Breaking : बीकानेर हेरोइन तस्करी के मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब की जेल में बंद तस्करी के मास्टरमाइंड के रिश्तेदार निकले तीनों युवक
केकड़ी : राजस्व विभाग की टीम ने हटाया अतिक्रमण
सरवाड़ तहसीलदार राम कल्याण मीणा की अगुवाई में हुई कार्रवाई, ग्राम बाटी और अरवड में विगत लंबे समय से कच्चे और पक्के रास्ते पर हो रखे अतिक्रमण को हटाया गया, रास्तों से अतिक्रमण हटने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
केकड़ी : जादू टोना से रुपए और सोना डबल करने का झांसा देकर रुपए ऐंठने के मामले में पुलिस ने 1 ढोंगी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की
जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा के अनुसार पुलिस ने मामले में भीलवाड़ा जिले के रोपा ग्राम निवासी शोभाराम उर्फ भगत धाकड़ और टोंक जिला के ग्राम नासिरदा निवासी दिनेश उर्फ दीनू सोनी को किया गिरफ्तारपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 407 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए, आरोपी जादू टोना करके सोना और रुपए डबल करने का झांसा देकर कई लोगों को बना चुके थे शिकार
जहाजपुर : किराना की दुकान के टूटे ताले
अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ 1 लाख 10 हजार की नकदी की पार, महेश मंडोरा की दुकान पर हुई चोरी, जहाजपुर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, जामा मस्जिद में लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस,पुलिस गश्त व्यवस्था की खुली पोल
हाईकोर्ट ने ब्लैक फंगस बीमारी को महामारी घोषित करने के बाद भी मरीजों का प्रभावी इलाज नहीं करने और आवश्यक दवाओं की कालाबाजारी को लेकर केन्द्र सरकार को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है
Bikaner : कोरोना का लगातार गिरता ग्राफ
आज सुबह की पहली लिस्ट में आए महज 5 पॉजिटिव, डॉक्टर बीएल मीणा ने दी जानकारी
Sriganganagar #पदमपुर : पदमपुर के वार्ड 3 में नाली में मिला भ्रूण
थैले में बंद कर फेंका गया है भ्रूण को, पदमपुर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने भ्रूण को लिया कब्जे में
केसरीसिंहपुर : घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग, पूरे घर में मची अफरा तफरी, महिला ने रसोई से बाहर भाग कर बचाई जान, नगरपालिका की फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, गांव 16-17 एच घनजातियां का है मामला
Dholpur : डीएसटी धौलपुर और पुलिस थाना कंचनपुर की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 4 जुआरी गिरफ्तार किए, जिनके कब्जे से 20660 रुपये जुआ राशि और जुआ उपकरण बरामद किए
Pratapgarh : प्रतापगढ़ जेल में बंद सुपारी किलर बाबू शूटर के इशारे पर इंदौर के गौतमपुरा में पंहुचे हथियार, एसओजी टीम ने 2 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद किए हथियार, कारतूस और कारहथियार तस्करी का मुख्य सरगना बाबू शूटर प्रतापगढ़ जेल में बंद है, बाबू शूटर को सुपारी किलर के नाम से जाना जाता है, बाबू शूटर जेल से ही पूरा नेटवर्क चलाता है, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ब्लेंक चेक भी बरामद किया है
Jodhpur : मौसम विभाग ने दी चेतावनी
अगले 2 से 3 घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही नजर आने लगे काले बादल, वही हवाएं चलने से तापमान में आई गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Jaipur : CII राजस्थान की वेबिनार आज
बिल्डिंग ग्रोथ बैक ऑन ट्रैक विषय पर होगा मंथन, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर पर होगा फोकस, अश्विनी भाटिया, डॉ एस गुरुमूर्ति, संजय साबू, एसएस मूंदड़ा, रामदेव अग्रवाल सहित कई सेक्टर विशेषज्ञ करेंगे संबोधित, CII निदेशक नितिन गुप्ता ने दी जानकारी
Jaisalmer : 40 हजार बीघा उपनिवेशन जमीन घोटाले का मामला, मामले में सभी आरोपियों पर #ACB ने #FIR करने के दिए निर्देश, तत्कालीन तहसीलदार गजेंद्र सिंह समेत कई कर्मचारियों पर होगी FIR, DG एसीबी बीएल सोनी ने दिए आदेश
फर्जी डिग्री के आधार पर किए थे जमीनों के आवंटन, कई सफेदपोशों ने भी करवाई है जमीन अपने नाम, एसीबी जांच में हो रहे खुलासे
REPORT BY : SAHIL PATHAN
Alwar : मालाखेड़ा में #ACB का ट्रैप
10 हजार की रिश्वत लेते JEN को किया ट्रैप, बिजली विभाग के JEN आतुर को दबोचा ACB ने, ट्रांसफार्मर इश्यू करने की एवज में मांगी थी घूस, ACB ASP विजय सिंह ने दिया कार्रवाई को अंजाम
Jaipur : पानी की गुणवत्ता पर गहलोत सरकार का फोकस
राजस्थान में ब्लॉक स्तर पर बनेगी 102 प्रयोगशालाएं, ब्लॉक स्तर प्रयोगशाला बनने से पानी की गुणवत्ता की जांच हो सकेगी, 102 पंचायत समिति मुख्यालयों पर लेबोरेट्रीज स्थापित होगी, इसी साल प्रयोगशाला स्थापित करने का काम करेगा जलदाय विभाग
Sikar : विदेश जाने वालों के लिए vaccine शिविर आज
vaccination सेंटर पर उमड़ रही भीड़, 4 दिन से सीकर में बंद था टीकाकरण, शेखावाटी के हजारो कामगार करते हैं विदेश में काम
Hanumangarh : गेहूं खरीद की मांग को लेकर किसानों का धरना
किसानों ने कृषि उपज मंडी समिति जंक्शन कार्यालय पर लगाया धरना, खरीद न होने से बरसात में भीग रहा है गेहूं, जंक्शन धान मंडी में गेहूं खरीद की है मांग
Jaipur : बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में बढ़ा रात का तापमान
करीब 1 से 2 डिग्री तक रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज, आधा दर्जन जिलों में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ा रात का तापमान, अजमेर 25.5 डिग्री,भीलवाड़ा 26.5 डिग्री,वनस्थली 24 डिग्रीजयपुर 26.9 डिग्री, पिलानी 26.6 डिग्री, सीकर 23.5 डिग्री, कोटा 28 डिग्री, सवाईमाधोपुर 24.8 डिग्री, बूंदी 27.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 28 डिग्री, डबोक 27.4 डिग्री,बाड़मेर 30.3 डिग्रीजैसलमेर 23.6 डिग्री,जोधपुर 29.7 डिग्री, फलोदी 26.2 डिग्री, बीकानेर 26.1 डिग्री,चूरू 26.7 डिग्री,गंगानगर 25.2 डिग्री
धौलपुर 24.5 डिग्री,पाली 31 डिग्री,अलवर में 23.7 डिग्री रहा रात का पारा
Jaipur : उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर का विरोध प्रदर्शन
आज एनएफआईआर के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन, 17 से 19 जून तक विरोध प्रदर्शन करेंगे, मांग सप्ताह के तहत जयपुर जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन
Chittorgarh : प्रधानमंत्री narendra modi के ड्रीम प्रोजेक्ट का चित्तौड़गढ़ जिला भी बनेगा साझेदार
दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन ट्रैक बनाने को लेकर सर्वे कार्य हुआ शुरू, जिले के 48 गांव से होकर निकलेगा बुलेट ट्रेन का ट्रैकगंगरार से लेकर भादसोड़ा तक शुरू हुआ ट्रैक बनाने का सर्वे कार्य, अगर सब कुछ रहा ठीक तो कुछ ही वर्षों में हाई स्पीड ट्रेन का होगा सपना पूरा
Jaipur- वैक्सीनेशन को लेकर सीएम ashok gehlot की ओपन वीसी, पीसीसी चीफ Govind Dotasra ने कहा-
राजस्थान में वैक्सीन सबसे कम खराब हुई, अब विपक्ष की बोलती पूरी तरह बंद हो गई, विधायकों ने भी अपने कोष से पूरी मदद की,
सीएम गहलोत के नेतृत्व में लोगों का विश्वास है,पीसीसी भी 30 दिन तक विशेष कार्यक्रम करेगी, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे, कोरोना संक्रमितों को विशेष राहत पहुंचाने का लक्ष्य,
भाजपा के 25 सांसदों ने फ्री वैक्सीन की मांग पीएम मोदी से नहीं की, पानी की समस्या भी सांसदों ने पीएम के सामने नहीं उठाई,जो भूमिका उनको निभानी चाहिए, उसमें वे असफल रहे, दिव्यांग और स्कूल शिक्षकों की वैक्सीनेशन की मांग उठाई, यही समय है जब जन प्रतिनिधि और अधिकारी की परख होती ह
Jalore : जिले में 2 डिग्री ज्यादा तपाता है स्वर्णगिरी दुर्ग, पहाड़ का कालापन और हरियाली की कमी से जालौर में बढ़ जाती है गर्मी, धूप को अवशोषित कर खुद तो तपता ही है तलहटी में बसे जालौर को भी तपा देता है, दोपहर को सुंधामाता का पहाड़ी क्षेत्र 34 डिग्री था तब जालौर शहर का तापमान 36 डिग्री पर रहा, एक ही दिन में इतना अंतर, भीनमाल और रानीवाड़ा भी यहां से ठंडे, पेड़ पौधे नष्ट होने से तपा रही पहाड़ी, हरियाली की कोशिश नाकाम, 70 किलो बीज छिड़के, 10 प्रतिशत भी नहीं उगे
Ajmer : स्मार्ट सिटी योजना के 129 करोड़ के कार्य अब करेगी ADA, सड़क, पाथवे, पार्क और पार्क जैसे 17 कार्य सौंपे गए ADA को, स्मार्ट सिटी योजना की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय
Jaisalmer #लाठी : क्रिकेट खिलाड़ी गौतम पंवार का YSCL नेशनल कैंप में हुआ चयन, सोढाकोर गांव निवासी है गौतम पंवार,
भारत के 192 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में हुआ है चयन, क्षेत्र में छाई खुशी की लहर, सोढाकोर गांव में उनके घर पर बधाईया देने वालो लगा हुआ है तांता
Jodhpur- शेरगढ़ को मिली बड़ी सौगात,
शेरगढ़ सीएचसी को किया प्राथमिक ट्रॉमा सेंटर में विकसित, ग्रामीण मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,विधायक मीना कंवर राठौड़ और पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ के प्रयासों पर मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री ने लगाई मुहर
Jaisalmer- गृह विभाग से बड़ी खबर,
विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी को दी गई सुरक्षा, तीन PSO, एक स्टैटिक गार्ड करवया उपलब्ध, इंटेलीजेंस की अनुशंषा पर को दी
गई सुरक्षा,गृह विभाग ने दो दिन पहले जारी किए सुरक्षा के आदेश,
भाजपा विधायक मंजीत को 30 सितम्बर तक दी गई सुरक्षा, मुंडावर विधायक को व्हाटसएप पर मिली थी जान से मारने की धमकी
Jaipur : रेमडेसिविर की कालाबाजारी का मामला, कोतवाली इलाके में पुलिस ने पकड़ा था गिरोह, गिरोह से बरामद इंजेक्शन जांच में पाए गए नकली
Jaisalmer- ओरण की रक्षा के लिए युवा ने की अनूठी पहल,
50 किमी की पदयात्रा कर पहुंचे जैसलमेर,देगराय मन्दिर से बुधवार को पदयात्रा की थी प्रारम्भ,जैसलमेर पहुंचने पर हुआ स्वागत,दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर को देंगे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Hanumangarh : ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीद में कमीशनखोरी के आरोप
पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची ने लगाए आरोप, रावतसर बीसीएमओ डॉ. संजीव चौधरी पर लगाए आरोप, मोची ने विधायक कोष से खरीद के लिए दिए थे 11.50 लाख रुपये
कमीशन के चक्कर में चीन निर्मित घटिया मशीनें खरीदने के आरोप, विधायक ने जिला कलेक्टर से की जांच की मांग, कार्रवाई न होने पर विधायक ने दी धरने की चेतावनी
Bharatpur #जुरहरा- उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल पुलिस की गांव जीराहेड़ा में दबिश, उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल से ठगी के आरोपी को दबोचा, गिरफ्तार आरोपी है गांव जीराहेड़ा निवासी मुस्तफा मेव,उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल रामानंद के साथ की थी ऑनलाइन ठगी, ठगों ने झांसा देकर हेड कांस्टेबल से अपने खाते में डलवा थे 82996 रूपये, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पुलिस और जुरहरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बनेठा #Tonk : बनेठा सुरेली मार्ग स्थित धोला बाबा धाम पर गत रात्रि को हुई चोरी
अज्ञात चोर दानपात्र का ताला तोड़कर चुरा ले गए नकदी राशि,स्थल के सामने स्थित एक केबिन का भी ताला तोड़ा,केबिन में रखें गैस सिलेंडर और चूल्हे सहित बीड़ी गुटका सहित खाद्य सामग्री कर ले गए पारधार्मिक स्थल पर चोरी होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष, बनेठा थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर किया मौका मुआयना, श्रद्धालुओं से ली आवश्यक जानकारी, पुलिस चोरी का पर्दाफाश करने में जुटी, नटवर लाल मीना की है केबिन
Jaipur- उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश की समीक्षा बैठक, विभागाध्यक्ष और मण्डल रेल प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक,
वर्तमान में बढ़ती गाड़ियों की संख्या और अनलाॅक की स्थितियों में विशेषध्यान देने पर दिया बल,आधारभूत ढ़ांचे को सुदृढ़ करने के चल रहे दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की और इनको समयानुसार पूरा करने पर बल दिया
Bharatpur- ट्रेफ़िक इंचार्ज बदलने के बाद भी नहीं सुधरी
भरतपुर शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था, लॉकडाउन खुलने के बाद बाजार में जाम के हालत, ट्रैफ़िक पुलिस रहती है नदारद,
सिर्फ़ बिजली घर चोराहे पर ही नज़र आती है ट्रैफ़िक पुलिस,जिनको पूर्व में लापरवाही के आरोप में हटाया गया, उनकी ही राजनीतिक दख़ल से फिर से ट्रैफ़िक में तैनाती, पुलिस महकमे में चर्चा ट्रैफ़िक में सब कुछ राम हवाले ?
सिवाना Barmer : सिवाना विद्युत विभाग का पावर मैनेजमेंट फेल, कस्बे सहित क्षेत्र में दिन भर चलती है बिजली की आंख मिचौली, कस्बे में लगातार हो रही विद्युत कटौती से आमजन परेशान, भीषण गर्मी में लोगों को हो रही है परेशानी, विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
Bikaner- पानी की समस्या को लेकर लोगों का हंगामा ,
लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास टंकी पर विरोध , भारी संख्या में पानी की टंकी के आगे जमा हुआ स्थानीय लोग , जेईएन का किया घेराव , पानी की पाइपलाइन को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन
Jaipur : कनिष्ठ लेखाकार की तबादला सूची का इंतजार, लम्बे समय से स्वीकृति के लिए लंबित है CM के पास, करीब 3 महीने पहले प्रमुख सचिव वित्त ने भेजी थी सूची,पुलिस अभियोजन में विभिन्न पदों की तबादला सूची निकल चुकी,ऐसे में कनिष्ठ लेखाकारों को भी है सीएम से स्वीकृति का इंतजार
Udaipur- आईजी सत्यवीर सिंह ले रहे क्राइम मीटिंग,
संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद, आईजी चेम्बर में आयोजित हो रही बैठक, अपराध पर लगाम लगाने के साथ अन्य मुद्दों पर हो रही चर्चा
Ajmer : मदार अंडरपास में पानी भरने पर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन, बारिश से पहले समाधान करने की रखी प्रशासन से मांग , अंडरपास से पैदल निकलना है सभी के लिए मुश्किल, पानी कीचड़ होने से शव लाने ले जाने में भी होती है समस्सया, बारिश के बाद भरे पानी से निकलना भी होगा मुश्किल
Ajmer : सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की महाना छठी कल
इस बार भी जायरीन नहीं हो सकेंगे शामिल, खुद्दाम ए ख्वाजा ही करेंगे महाना छठी की रस्म को अदा, पिछली 15 अप्रैल से ही #LockDown के चलते बंद है दरगाह
REPORT BY : SAHIL PATHAN












Add Comment