Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

देश से कोविड अभी गया नहीं, 9 नए मामले, 245 का अस्पतालों में चल रहा है इलाज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

देश से कोविड अभी गया नहीं, 9 नए मामले, 245 का अस्पतालों में चल रहा है इलाज

भले ही आप कोरोना नामक बीमारी का नाम आप भूल गए हों, लेकिन अभी भी देश में इसके नए मामले में सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 नए केस सामने आए हैं।

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए, जबकि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 245 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

covid-19 in india
भारत में कोरोना के नए मामले

मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी ताजा अपडेट के अनुसार, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,291 है। वहीं, देश में संक्रमण के कुल मामले 4,50,01,061 हो गए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,67,525 हो गई है। देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!