NATIONAL NEWS

दड़िया महाराज मंडल की 31को रवानगी 80 वर्षों से कर रहे हैं सेवा पांचवीं पीढ़ी भी कर रही है परम्परा का अनुसरण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर 28 अगस्त।पुनरासर हनुमान जी के मेले में जाने वाले पैदल पथ यात्रियों की सेवा का सिलसिला स्वयं दडिया महाराज ने प्रारंभ किया जिसे आज पांचवीं पीढ़ी निरन्तर आगे बढ़ा रही है।
कन्हैयालाल जी प्याऊ स्थित हनुमान मंदिर के आगे यह सेवा शिविर चार दिनों तक चलता है जिसमें यात्रियों को नहाने , मंजन,तेल कगी सेवा के साथ साथ गर्मागर्म केशर की जलेबी व आलू की सब्जी के साथ पकौड़ी का नाश्ता भी दिया जाता है।
पिछले दो वर्षों से क्ररोना के कारण मेला नहीं हुआ था । अतः
कोराना काल के बाद दड़िया महाराज मण्डल इस बार फिर से अपनी सेवाए देगा।
हर साल की भांति इस साल भी भादवे में पूनरासर बाबा का मेला भरा जाएगा।
इस साल भक्तो में बहुत ज्यादा जोश भरा हुआ है मेले को लेकर इस साल भी दड़िया महाराज का मण्डल कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर अपनी सेवाएं देगा।
दड़िया महाराज मण्डल के अध्य्क्ष कन्हैयालाल व्यास ने बताया कि इस साल भी पिछले सालों की तरह ठंडा जल, स्नान सेवा,जलेबी पकौड़ी सब्जी की सेवा भक्तो के लिए जारी रहेगी। 1सितंबर से 3 सितंबर तक सेवा रहेगी। 3सितम्बर को कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर बाबा का प्रसाद रखा गया है।
मण्डल के सचिव रामप्रकाश व्यास(रामजी) ने बताया कि इस साल भी हर साल की तरह महिलाओ के लिए स्नान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि महिलाओ को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
दड़िया महाराज के मण्डल के बलदेव दास व्यास और श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि उनका परिवार निरन्तर सेवाएं दे रहा है और वर्षो से चली आ रही परम्परा को निभा रहा है आगे भी बाबे का आशीर्वाद रहा तो उनके आगे की पीढ़ी भी इस परंपरा का निर्वहन करती रहेगी।
संस्था के किशनलाल व्यास ने कहा कि उनकी टीम में उनके परिवार के अलावा भी कुछ भक्त तन से अपनी सेवाएं देते है। जिससे उन्हें आनंद की प्रप्ति होती है।
दड़िया महाराज मण्डल में अपनी सेवाएं देने वालो में कैलाश व्यास,कांतिलाल कच्छावा,चेनाराम गोदारा,रामेश्वर जी गोदारा,देवेंद्रप्रकाश व्यास,चंद्रप्रकाश व्यास,सूर्यप्रकाश व्यास,दीपक,अमित,सुमित,यादवेंद्र,महेंद्र रंगा,हेशिव रंगा,रवि आचार्य, हरिरतन, राज कुमार व्यास ,सूरज रत्न हर्ष, गिरधारी कल्ला, विजय धीगडा,गुलाब सिंह, राधाकृष्ण छंगाणी,शिवरतन,मनीष,शरद बिस्सा,कालूराम रंगा,चांद रतन पुरोहित,बृजगोपाल बिस्सा,आदित्य आचार्य,संजय जोशी,संदीप व्यास,कुणाल व्यास,सुधांशू व्यास,अनिरूद् व्यास,अंशुमान व्यास,विक्रम व्यास,केशव,आदि।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!