नत्थूसर इलेवन ने मैच जीतकर किया फाइनल में प्रवेश,रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नत्थूसर इलेवन ने मैच जीतकर किया फाइनल में प्रवेश
रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
बीकानेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्यण सेवा संघ एवं वैष्णव ब्राह्यण नवयुवक मंडल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रामावत समाज राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 का आयोजन रेलवे ग्राउंड में किया जा रहा है। अध्यक्ष घनश्याम रामावत ने बताया कि शुक्रवार को सेमीफाइनल का मुकाबला जीत कर नत्थूसर इलेवन की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। बारिश की वजह से एक ही मैच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार सुबह 7 बजे शिव शंकर इलेवन बनाम जस्सूसर स्पोर्ट्स के मध्य खेला जाएगा। शनिवार सुबह 11 बजे से फाइनल मुकाबला होगा।
सचिव राजेश सांडवा ने बताया कि पहला सेमी फाइनल मुकाबला मंगलम इलेवन बनाम नत्थूसर इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नत्थूसर इलेवन की शानदार शुरूआत के चलते 7 विकेट के नुकसान पर 198 बनाए। जवाब में मंगलम के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत दी लेकिन लगातार विकेट के पतन होने से टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 144 रन ही बना सकी।
संरक्षक महेंद्र साध ने बताया कि मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता खिलाड़ी गौरव रामावत को अशोक रामावत, बृजमोहन रामावत, कैलाश रामावत, मुकेश रामावत ,सुनील रामावत, भोमदास, एडवोकेट शिवशंकर रामावत, प्रतापदास, गोविंद रामावत, राधेश्याम झझु, तुलसीराम रामावत नेे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद रामावत ने बताया कि शनिवार दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि संत सुखदेव महाराज, महंत लक्ष्मीनारायण वैष्णव, बृजमोहन रामावत, भंवर लाल साध, रामगोपाल रामावत व भीखुलाल रामावत होंगे। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!