बीकानेर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोरधन राम जाट के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मरीजों को फल वितरित किए गए, वहीं करीब 50 फार्मासिस्टों ने रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजीव बुरी, मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. वी.बी. सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट ड्रग वेयरहाउस प्रभारी डॉ. नवल गुप्ता ने फार्मासिस्टों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का लाभ अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाने तथा योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
संघ अध्यक्ष गोरधन राम जाट ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शनिवार शाम जयपुर रोड स्थित कृष्णगण रिसॉर्ट्स में फार्मासिस्टों का सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट हेतराम कासनिया, दीपक छगाणी, अभिमन्यु सिंह, फारूक अली, सोम प्रकाश, पारुल शर्मा, मोहम्मद शाकिर, तेज प्रकाश, लोकेश आचार्य, बृजेन्द्र देवड़ा, नवदीप सिंह, पवन मलू और मनोहर सिंह ने विचार व्यक्त किए।







