अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी के 61 वें शहादत दिवस पर 30 नवंबर को विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare




बीकानेर। अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी (मरणोपरांत) की पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस के अवसर पर दिनांक 30 नवंबर 2026, सोमवार को प्रातः 9:15 बजे स्थानीय मेजर पूर्ण सिंह स्टेच्यू सर्किल पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा, सैनिक कल्याण कार्यालय, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्व सैनिक कल्याणकारी समिति बीकानेर एवं शहीद परिवार की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक कर्नल हेम सिंह शेखावत ने बताया कि इस श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विशिष्टजन, गौरव सेनानी, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं एवं शहीद मेजर पूर्ण सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित होकर अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
कर्नल मोहन सिंह धूपालिया ने बताया कि इस अवसर पर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी की बटालियन 13वीं ग्रेनेडियर्स (गंगा-जैसलमेर) की टुकड़ी द्वारा सैन्य सम्मान के साथ सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। उपस्थित जनसमूह द्वारा पुष्पचक्र, पुष्पांजलि एवं श्रद्धा के शब्दों के माध्यम से वीर शहीद को नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सिंह चौहान ने बताया बीकानेर के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों एवं युवाओं से इस श्रद्धांजलि सभा में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
आयोजक:
गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा एवं सहयोगी संस्थाएं।

Categories:
error: Content is protected !!