नवनिर्मित रसोड़े का हुआ लोकार्पण,श्रीमाली समाज के भामाशाहों का हुआ सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। किसी भी समाज का विकास समाज में भामाशाहों के सहयोग से ही सफल हो पाता है ये बात रविवार को श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज पंचायत ट्रस्ट अध्यक्ष पं जतनलाल श्रीमाली ने समाज के नवीन रसोड़े और भामाशाह सम्मान कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान कही।

उस्ता बारी बाहर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में आज नवनिर्मित रसोड़े (रसोई) का निर्माण के बाद आज भामाशाह नाम पट्टिका सूची का लोकार्पण समाज के ट्रस्ट अध्यक्ष पं जतनलाल श्रीमाली,भूतपूर्व समाज अध्यक्ष जानकी नारायण श्रीमाली के कर कमलों से किया गया। वही नवीन रसोड़े का उद्घाटन महिला मंडल अध्यक्षा इंद्रा दवे ने फीता काटकर किया।

इस दौरान समाज में बने नवीन रसोड़े में जिन समाज सहयोगियों ने आर्थिक दान दिया उन्हें भी समाज के वरिष्ठ जनों व सहयोगियों,समाज के प्रबुद्ध जनों की मौजूदगी में भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जानकी नारायण श्रीमाली,पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीमाली, निवर्तमान महिला मंडल अध्यक्षा इंद्रा दवे, भारत प्रकाश श्रीमाली, युवा मंडल अध्यक्ष तेजेश श्रीमाली, रमेश श्रीमाली, पुष्पा श्रीमाली,ज्योत्सना श्रीमाली, संगीता श्रीमाली, सुमन श्रीमाली, स्वाति श्रीमाली,निर्मला श्रीमाली,राजकुमारी श्रीमाली, सनत कुमार श्रीमाली, गोविंद नारायण श्रीमाली, चंद्रप्रकाश श्रीमाली, संजय श्रीमाली, संजय दवे लंपाऊ, जोगेंद्र श्रीमाली, अनिल श्रीमाली, राजकुमार श्रीमाली,कमल श्रीमाली, रमेश व्यास, जितेंद्र श्रीमाली, रमेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, राजेश श्रीमाली, सूरज रतन दवे, मनमोहन दवे,प्रकाश श्रीमाली,मनोहर लाल श्रीमाली सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहें।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!