बीकानेर_Breaking
बीकानेर। पिछले 6 दिन से धरने पर बैठे महापौर,उपमहापौर और भाजपा पार्षदों के संघर्ष की जीत हुई है।
आयुक्त गोपालराम के स्थान पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गोरी को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
लगातार 6 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महापौर और भाजपा पार्षद को भाजपा संगठन का भी समर्थन मिला था।
महापौर ने इसके बाद आधिकारिक रूप से धरना समाप्ति की घोषणा की।









Add Comment