NATIONAL NEWS

नोखा और सोमलसर के बीच टैक्सी और कार की भिड़ंत में पांच घायल, पीबीएम में भर्ती

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। नए साल की सुबह नोखा और सोमलसर के बीच टैक्सी और कार की भिड़ंत में पांच लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमलसर निवासी शिवलाल पुत्र रामधन जाट अपनी टेक्सी लेकर नोखा जा रहा था जैसे ही माड़िया फांटा से सवारियां चढ़कर नोखा की तरफ रवाना हुआ तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिससे एक व्यक्ति के गम्भीर चोटे आए व आधा दर्जन लोग चोटिल हुआ टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चोटिल लोगो को अस्पताल पहुचाया। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगो के चोटे आई कुछ को नोखा से बीकानेर रेफर किया है जहां जिला अस्पताल में डॉक्टर घायलों का उपचार करने में जुटे है। यहां लाए गए घायलों में भंवर उम्र 40 साल ,काना राम ,सोमलसर नोखा से टैक्सीचालक राजा राम उम्र 35 साल, धूरा राम नोखा, हरजी राम 40 साल,किसनाराम,कालू राम,शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही असहाय सेवा संस्थान बीकानेर के सेवादार ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद जुनेद, रमजान अली विजय आदि मौके पर पहुंचे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!