बीकानेर। पांचू निवासी युवक के सड़क हादसे में घायल होने के बाद पीबीएम में मृत्यु हो गई। घटना पांचू थाना क्षेत्र की है। जहां पर सड़क हादसे में घायल 23 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार खेत की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार 23 वर्षीय हीराराम गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। रात को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां आज सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पांचू निवासी 23 वर्षीय युवक बाइक से गिरकर घायल, पीबीएम में मौत
November 27, 2023
1 Min Read




Add Comment