पीएम मोदी ने की देश के अमीरों से अपील वे देश में ही करें शादी……

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


उत्तराखंड के देहरादून में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 हो रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 को पीएम मोदी ने संबोधित किया। समिट को संबोधित करते हुए पीएम ने देश के अमीरों को एक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि “मैं देश के धन्ना सेठ, अमीरों से कहना चाहता हूं कि जब भगवान जोड़ियां बनाते हैं, तो आप लोग भगवान के चरणों आने के बजाय बाहर विदेश में जाकर क्यों शादी करते हो।”पीएम ने आगे कहा, “मैं देश के धन्ना सेठ, अमीरों से कहना चाहता हूं, मिलेनियर व बिलेनियर से कहना चाहता हूं कि हमारे माना जाता है कि भगवान जोड़ियां बनाते हैं। अब मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जब भगवान जोड़ियां बनाते हैं, तो जोड़ा भगवान के चरणों में आने के बजाय बाहर विदेश में जाकर क्यों शादी करते हैं। देश के युवाओं को वेड इन इंडिया (Wed in India) मूवमेंट चलाना चाहिए। ये हमारे यहां आजकल फैशन हो गई है। अगर यहां शादी समारोह करेंगे तो यहां विकास होगा। डेस्टिनेशन वेडिंग उत्तराखंड में करिए।

Categories:
error: Content is protected !!