NATIONAL NEWS

पीबीएम अस्पताल में संविदा कर्मी इलेक्ट्रीशियन कार्य करते हुए घायल सदर थाना अंतर्गत पीबीएम प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।पीबीएम अस्पताल में संविदा ठेका प्रथा में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन सुनील मेघवाल पुत्र भवर लाल जाति मेघवाल इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते हुए तार स्पार्किंग होने के कारण घायल हो गया। जिससे उसका मुंह एवं दाहिना हाथ जल गया। परिवादी पीबीएम अस्पताल में संविदा ठेका प्रथा में कार्यरत है। परिवादी ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है कि बिजली विभाग द्वारा परिवादी को बिजली सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नही करवाये जाने व पीबीएम प्रशासन एवं ठेकादार की लापरवाई के कारण वह गम्भीर रुप से झुलस गया । परिवादी का अब बर्न वार्ड मे इलाज चल रहा है। सदर पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 285और 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!