Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

पूर्व सरपंच से पिस्टल की नोक पर लूट, थानाधिकारी चंद्रभान की टीम ने रातभर तलाश कर दबोचा, ग्रामीणों का रहा सहयोग, पढ़ें ख़बर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। पूर्व सरपंच से पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने रातभर में दबोच लिया। मामला दंतौर थाना क्षेत्र का है। 17 केएचएम का पूर्व सरपंच खानूराम पुत्र हरचंदराम मेघवाल 26 बीएलडी खड़ा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने पूर्व सरपंच को लिफ्ट दी। युवकों ने कहा वे 17 केएचएम जा रहे हैं। कुछ देर चलकर युवकों ने पिस्टल तान दी। पिस्टल का भय दिखाकर मोबाइल व पंद्रह सौ रूपए लूटकर मोटरसाइकिल में फरार हो गए। सामने से आ रहे ट्रक को रुकवाकर खानूराम ने दंतौर पुलिस को फोन किया। देखते ही देखते थानाधिकारी चंद्रभान चोटिया, एएसआई हनुमानाराम सहित पुलिस टीम व ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मोटरसाइकिल के निशान का पीछा किया। बदमाशों को जब पता चला कि उनका पीछा किया जा रहा है तो मोटरसाइकिल छोड़ भाग गए। आगे पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों के पदचिन्हों का पीछा किया। रातभर पर पुलिस व ग्रामीण आरोपियों की तलाश करते रहे। आखिर अलसुबह दोनों बदमाश झाड़ियों में छिपे मिले।‌
पुलिस ने लूट का मोबाइल, 1500 रूपए सहित आरोपियों की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपियों के खिलाफ ‌लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान जोधासर पुलिस थाना दंतौर निवासी 22 वर्षीय मुकेश पुत्र ज्ञानाराम ब्राह्मण व 10 डीएम पुलिस थाना बज्जू निवासी 24 वर्षीय सतीश पुत्र भागीरथ ओड के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में बीछवाल जेल भेज दिया गया। मामले की जांच एएसआई हनुमानाराम को दी गई है
थानाधिकारी चंद्रभान चोटिया ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त परेड़ हुई नहीं है, इसलिए उन्होंने बापर्दा गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फिल्टर सर्विसिंग का काम करता है व दूसरा कोई काम नहीं करता। दोनों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!