पैपा द्वारा आयोज्य अपडेशन कार्यशाला एवं स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानोल्लास” के बैनर का जिला परिषद के सीईओ सोहनलाल ने किया लोकार्पण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

होटल पाणिग्रहण एवं गोयल एंपोरियम के सहयोग से
12 मई की शाम को होगा आयोजन

बीकानेर, 09 मई। प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) एवं वॉयस आफ एज्यूकेशन “ज्ञानायाम” के संयुक्त तत्वावधान में 12 मई को होटल पाणिग्रहण में आयोज्य अपडेशन कार्यशाला एवं स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानोल्लास” के बैनर का लोकार्पण जिला परिषद के सीईओ सोहनलाल, पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल एवं लोकेश कुमार मोदी ने किया। लोकार्पण के दौरान खैरीवाल ने सीईओ सोहनलाल को पैपा एवं ज्ञानायाम तथा आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। खैरीवाल ने बताया कि होटल पाणिग्रहण एवं फैमिली वियर गारमेंट्स शो रूम गोयल एंपोरियम के सहयोग से हो रहे इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मान्यता, क्रमोन्नति, आरटीई, फीस एक्ट इत्यादि के संबंध में प्राईवेट स्कूल्स के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि रविवार शाम को कार्यक्रम निर्धारित समय 5 बजे शुरू हो जाएगा।

[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!