NATIONAL NEWS

प्रदेश सार समाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


झालावाड़।लाभकारी मूल्य की मांग पर भारतीय किसान संघ का हल्ला बोल प्रदर्शन_उमडे सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन कर केंद्र राज्य की सरकारों को चेताया
झालावाड़ में भारतीय किसान संघ की ओर से लाभकारी मूल्य की मांग को मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया गया । इससे पुर्व विभिन्न गांवों और ढाणियों से आए सेकड़ो किसानों ने ट्रेक्टर सहित अन्य वाहनों के द्वारा विशाल रैली शहर में निकाली।
रैली के दौरान किसानों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई।

अजमेर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत अजमेर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ वीणा प्रधान ने कहा कि महिला शक्ति को समाज के विकास में आगे लाने की जरूरत है। इस मौके पर जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा एवं महापौर ब्रजलता हाड़ा ने भी विचार रखें। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक हेमंत स्वरूप माथुर ने बताया कि योजना के अंतर्गत अब तक अजमेर जिले में लगभग 54 हजार महिलाओं को लाभान्वित कर उन्हें 20 करोड की राशि का वितरण किया गया है। समारोह में योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 94 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

बारां। पोषण माह के दौरान जिले मे जलवाड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र पर अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 3 से 6 वर्ष के पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों को बुलाया एवम् गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लाभार्थियों को आमंत्रित किया। उपस्थित सभी को गर्भवती महिला के पोषण एवम् स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के बारे में, 0 से 6 माह तक केवल स्तनपान, 6 माह पूर्ण करने पर स्तनपान के साथ ऊपरी आहार शुरू करना, 2 वर्ष तक स्तनपान कराने, 3 से 6 वर्ष के बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा,पौष्टिक भोजन आदि की जानकारी दी तथा चर्चा की। साफ-सफाई रखना, प्रतिमाह वजन और लम्बाई का माप करवाना,पोष्टिक आहार-फल, हरि पत्तेदार और मौसमी सब्जियों का उपयोग, 3 से 6 वर्ष के बच्चों की प्रारम्भिक शिक्षा खेल-खेल में शिक्षा से शारीरिक, मानसिक विकास होता है।अभिभावक बैठक के साथ-साथ स्वच्छता दिवस का आयोजन भी किया गया जिसके अन्तर्गत हाथ धोने की विधि,साफ सफाई आदि के बारे में जानकारी दी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!