NATIONAL NEWS

प्रशासन शहरों के संग, गांवों के संग अभियान के निरीक्षण हेतु श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लखासर पहुंचें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लखासर में प्रशासन शहरों के संग, गांवों के संग अभियान का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अभियान के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित पूरा प्रशासनिक लवाजमा जनता की सेवा करने के लिए इस अभियान के माध्यम से प्रयासरत हैं। इसके तहत जिला कलेक्टरों को भी प्रत्येक जिला स्तर पर अभियान की पूर्ण मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान में कार्य कर रहे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के आधार पर फीडबैक दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनता के सेवक है तथा जनता की सेवा करना ही उनका प्रथम कर्तव्य। सरकार नीतिगत निर्णय लेती है तथा अधिकारियों का कार्य उनकी सही रूप से क्रियान्वित करवाना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पेंशन, कृषि, पशु,शिक्षा सहित लगभग 21 विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी जनता की प्रत्येक समस्या का निराकरण करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!