Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने प्रेमी सहित किया गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।बज्जू थाना अंतर्गत गत 27 जून को मूलाराम कुमार ने बज्जू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र महेंद्र पिछले 6 साल से बज्जू में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था जहां पर महेंद्र का अपने खेत के पड़ोसी निहाल सिंह के साथ आना जाना था गत 6 जून को जब महेंद्र के साले भी निहाल सिंह सहित उसके यहां थे । उसी रात को उसकी पत्नी के शोर मचाने पर महेंद्र जाग गया इस दौरान महेंद्र और निहाल सिंह का झगड़ा हुआ निहाल सिंह ने महेंद्र के सर पर चाकू और गला दबाकर महेंद्र की हत्या कर दी। इसके साथ ही निहाल सिंह ने सुनीता और उसके बच्चों की जान से मारने की धमकी देकर घटना के साक्षी मिटा दिए ।इस कारण बिना पोस्टमार्टम के महेंद्र की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जिसके बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस ने केवल 5 दिनों में पूरे प्रकरण का निपटारा कर दिया ।इस मामले में कार्यवाही के दौरान पुलिस ने पाया कि महिंद्र की पत्नी के निहाल सिंह से पिछले 1 वर्ष से अवैध संबंध थे वे दोनों शादी करना चाहते थे सुनीता महेंद्र से तलाक लेना चाहती थी परंतु महेंद्र तलाक नहीं दे रहा था। इसके बाद सुनीता और निहाल सिंह ने मिलकर महेंद्र को मारने की योजना बनाई ।इन दोनों ने महेंद्र को जान से मारने की नियत से उसे नींद की गोलियां दे दी लेकिन जब गोलियों से भी वह नहीं मरा तो उसके मुंह में करंट लगाया ।इसके बावजूद जब उनकी योजना सफल नहीं हुई तो जिस दिन उनके भाई रात को आए थे उन्होंने महेंद्र को शराब पिलाकर उसके खाने में नींद की गोलियां मिला दी और रात को निहाल सिंह और सुनीता ने मिलकर महेंद्र के हाथ पैर बांधे और मुंह पर कपड़ा लगाकर उसे मारने की कोशिश की इसके बाद भी जब इंदर बच गया तो दोनों ने उसके सिर में एकवार कर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने घटना को छुपाने के लिए महेंद्र के सिर से निकला खून पानी की हौद पर लगा दिया और मनगढ़ंत कहानी बनाई की शराब के नशे में महेंद्र पानी की होद में गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई ।घटना के बाद महेंद्र की लाश को गांव ले जाकर बिना पोस्टमार्टम करवाए उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। पुलिस ने आज इस मामले में कार्यवाही करते हुए घटना का पूर्ण खुलासा होने पर सुनीता पत्नी महेंद्र वह निहाल सिंह पुत्र भागीरथ को गिरफ्तार किया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!