NATIONAL NEWS

प्रेरणास्पद कार्य करने वाली 40 महिलाओं और 15 महिला सेवा संगठनों को मिलेगा रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा एवम गोमा देवी चमड़िया चेरिटेबल फाउंडेशन और नारी शक्ति के संयोजन में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

क्लब सचिव रोटे सुनील चमड़िया ने बताया कि इसके अंतर्गत समाज मे सेवार्थ और प्रेरणास्पद कार्य कर रहे महिला संगठनों, समाज सेवा और शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद या किसी भी क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर, शहर, प्रदेश को गौरवांवित करने वाली महिलाओं को रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

प्रकल्प संयोजक रोटे ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम में विधायिका, पूर्व महापौर, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं और आयोजक टीम के पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रण दिया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल ने बताया है कि इस आयोजन में सम्मान के साथ साथ स्व श्रीमती गोमादेवी चेरीटेबल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, खेल एवम स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने सामर्थ्य के अनुरूप बेहतरीन सह्ययोग देने वाली महिलाओं को नगद राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाएगी।

वरिष्ठ रोटे विपिन लड्ढा ने बताया कि आयोजन रविवार 10 मार्च को रानी बाजार औधोगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

क्लब के सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ मनोज कुडी ने बताया कि इस आयोजन में निष्पक्षता एवम पारदर्शिता हेतु क्लब अध्यक्ष सचिव के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया है। जिसकी जिम्मेदारी संयोजक रोटे ज्योति प्रकाश रंगा, आनंद आचार्य, रोटे भुपेन्द्र मिड्ढा, डॉ विकास पारीक, जगदीप सिंह ऑबेरॉय, डॉ पुनीत खत्री, मनोज सोलंकी, नवीन चौहान, डॉ विशाल गौड़, राजेश खत्री के साथ सह संयोजक स्वरूप रमेश अग्रवाल, विनोद माली, अनिल कुक्कड़, सचिन शर्मा, ऋषि धामु,डॉ शिशिर शर्मा, डॉ संदीप खरे, पीयूष शंगारी, डॉ सुनील गेरा, डॉ अशोक डाँगी, श्रवन सैनी, विनय बिस्सा आदि को दी गई है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!