प्लांटेशन वर्ल्ड वाइड 2022 कार्यक्रम में मेरा पेड़ मेरा परिवार अभियान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्लांटेशन वर्ल्ड वाइड 2022 कार्यक्रम में मेरा पेड़ मेरा परिवार अभियान के अंतर्गत संपूर्ण भारत वर्ष में 6 लाख से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया है। यह कार्यक्रम 23 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई तक संपन्न हुआ। लिटिल हेल्प ट्रस्ट के द्वारा अपनी सालगिरह के अवसर पर चलाए गए इस अभियान में उनकी शैक्षणिक संस्था शैक्षिक आगाज़ एवं रेडियो मेरी आवाज के तमाम साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना और उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराना है। लिटिल हेल्प ट्रस्ट की संस्थापक सुश्री समृद्धि चौधरी का कहना है कि जब हमारी युवा पीढ़ी संवेदनशील, समझदार और जागरूक होगी तभी भारत एक सशक्त राष्ट्र बन कर उभरेगा। आजकल प्रत्येक व्यक्ति केवल स्वयं तक सीमित रह गया है इसलिए हम अपने समाज में टीम वर्क के रूप में अधिक बेहतर तरीके से कार्य करने की क्षमता का विकास करना चाहते हैं। अतः समय-समय पर इस तरह के सामूहिक कार्यक्रमों को अंजाम देते हैं।
कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक सृष्टि चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम की रूपरेखा का निर्माण एवं इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और 22 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक इस अभियान को गति देते हुए लगभग 2 हजार शिक्षक साथियों के साथ 6 लाख से अधिक वृक्षों का सफलता पूर्ण रोपण एवं उनकी परवरिश की जिम्मेदारी के लिए शपथ ली गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पश्चिमी बंगाल के 3 जिले, उत्तराखंड के 12 जिले, उत्तर प्रदेश के 51 जिले, राजस्थान के 19 जिले, तेलंगाना के 5 जिले, पंजाब के 9 जिले, उड़ीसा के 3 जिले, मणिपुर का एक डिस्टिक, केरल का एक डिस्टिक, महाराष्ट्र के 33 जिले, मध्य प्रदेश के 18 जिले, कर्नाटक के 6 जिले, झारखंड के 3 जिले, हिमाचल प्रदेश के 7 जिले, हरियाणा के 20 जिले, गुजरात के 28 जिले, छत्तीसगढ़ के 18 जिले, बिहार के 6 जिले, आंध्र प्रदेश के 6 जिले यानी कि 20 प्रदेश साथ में गोवा, दमन व दीव , जम्मू कश्मीर और दिल्ली 4 केंद्र शासित प्रदेश सम्मिलित हुए हैं। शैक्षिक आगाज़ के संस्थापक स्मृति चौधरी ने इस पूरे कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी राज्य संयोजकओं महाराष्ट्र से नाना शंकर पाटील, दिल्ली से रजनी शर्मा, उत्तराखंड से सुनीता बहुगुणा एवं प्रदीप मलासी, हिमाचल प्रदेश से सुनीता कुमारी, पंजाब से भूषण कुमार, राजस्थान से विपिन कुमार भट्ट, जम्मू कश्मीर से गौहर रसूल, बिहार से कीर्ति कुमारी, आंध्र प्रदेश से माधुरी वेरीगोंडा, कर्नाटक से डॉ मल्लकप्पा आलियास एवं प्रथिमा, केरला से सुबीन ए, तेलंगाना सेठाकुर शांता देवी एवं बी हरी कृष्णा, गोवा से विशाखा साने, छत्तीसगढ़ से अंजुम शेख एवं ठाकुर महेश, हरियाणा से धर्म चंद शर्मा, गुजरात से धर्मेश जोशी, पश्चिमी बंगाल से वर्षा अग्रवाल, मणिपुर से पीयुम सुरचंद्रा, उड़ीसा से रबी नारायण प्रधान एवं झारखंड से अनूप केसरी को दिया।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष प्लांटेशन वर्ल्ड वाइड 2021 कार्यक्रम के अंतर्गत टीम के द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में 113000 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया था। जिसके लिए कार्यक्रम के मार्गदर्शक इंडोनेशिया के एंबेसडर डीसीएम श्री बशीर मोहम्मद द्वारा टीम को इस कार्यक्रम के लिए प्रशंसा पत्र प्राप्त है। लिटिल हेल्प ट्रस्ट, शैक्षिक आगाज़ और रेडियो मेरी आवाज वर्ष भर शिक्षकों के शैक्षिक क्षमता के विकास के लिए, सामाजिक जागरूकता के लिए बहुत सारे सफल कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। रेडियो मेरी आवाज के ग्लोबल कोऑर्डिनेटर शाह देवरा के अनुसार हमारी टीम समाज में नैतिक मूल्यों को पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इसी तरह के अन्य कार्यक्रमों के द्वारा हम समाज में एकजुटता का प्रचार प्रसार करते रहेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!