NATIONAL NEWS

फलोदी जिले के भाप भैरव मंदिर में हुआ भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास का स्वागत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

दिनांक 27 अक्टूबर, बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास का फलोदी जिले के भाप स्थित भैरव मंदिर में शुक्रवार सुबह भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया । इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व महामंत्री भाजपा मंडल राजेंद्र तंवर, मीडिया प्रभारी फलोदी मण्डल मोतीलाल पालीवाल, ज़िला संयोजक भाजपा मण्डल महेश पालीवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष फलोदी विजय कुमावत तथा भाप के पुष्करणा समाज अध्यक्ष प्रकाश गुचिया ने व्यास को पुष्पों की माला पहना कर विजश्री की शुभकामनाएं दी।

बीकानेर से ये गणमान्य व्यक्ति रहे साथ
फलोदी जिले मे भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास के स्वागत समारोह के दौरान बीकानेर जिले से भाजपा नेता अविनाश जोशी, पूर्व पार्षद नरेश जोशी, पुष्करणा समाज से अनिल पुरोहित, मुकेश भादानी, हिन्दू जागरण मंच से बल्लभ जोशी, ओम पंवार, भंवर दान चारण, नवरतन सुथार आदि साथ रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!